राम भक्तों के लिए खास सौगात: भगवान राम से जुड़े 30+ तीर्थस्थलों के दर्शन कराएगी स्पेशल ट्रेन, जानें रूट, किराया और सुविधाएं

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

अगर आप भगवान श्रीराम के भक्त हैं और जीवन में एक बार उन पवित्र स्थलों की यात्रा करना चाहते हैं, जिनका उल्लेख रामायण में मिलता है, तो आपके लिए शानदार मौका है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) अब एक विशेष ट्रेन ‘श्रीरामायण यात्रा’ शुरू करने जा रहा है, जो भगवान राम से जुड़े 30 से अधिक तीर्थस्थलों की यात्रा कराएगी। इस विशेष यात्रा का शुभारंभ 25 जुलाई 2025 से होगा और इसमें देश के उत्तर से दक्षिण तक सभी प्रमुख राम-स्थलों को शामिल किया गया है।


अयोध्या से होगी यात्रा की शुरुआत

इस भव्य धार्मिक यात्रा की शुरुआत अयोध्या से होगी। राम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन के साथ श्रद्धालु हनुमानगढ़ी, राम की पैड़ी (सरयू घाट) जैसे प्रमुख स्थलों पर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद यात्रा नंदीग्राम, सीतामढ़ी, जनकपुर (नेपाल), बक्सर, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, हम्पी, और रामेश्वरम होते हुए दिल्ली में समाप्त होगी।


किन स्थानों पर कराए जाएंगे दर्शन?

  • अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी, सरयू घाट
  • नंदीग्राम: भरत मंदिर
  • सीतामढ़ी (बिहार): सीता जी का जन्मस्थान
  • जनकपुर (नेपाल): राम-जानकी मंदिर
  • बक्सर: रामरेखा घाट, रामेश्वरनाथ मंदिर
  • वाराणसी: काशी विश्वनाथ, तुलसी मंदिर, संकट मोचन, गंगा आरती
  • प्रयागराज: श्रृंगवेरपुर, संगम स्नान
  • चित्रकूट: मंदाकिनी नदी, भरत मिलाप स्थल
  • नासिक: त्र्यंबकेश्वर, पंचवटी
  • हम्पी: अंजनाद्री पर्वत, विट्ठल और विरुपाक्ष मंदिर
  • रामेश्वरम: रामनाथस्वामी मंदिर, धनुषकोडी

यात्रा कितने दिनों की होगी?

पूरी यात्रा 17 दिनों में पूरी की जाएगी। इसमें रात रुकने, पूजा-अर्चना और स्थल भ्रमण की पूरी व्यवस्था होगी। कुछ स्थानों जैसे चित्रकूट व श्रृंगवेरपुर की यात्रा सड़क मार्ग से कराई जाएगी।


किराया कितना होगा? (प्रति व्यक्ति)

श्रेणीकिराया (₹)
थर्ड एसी1,17,975
सेकंड एसी1,40,120
फर्स्ट एसी (केबिन)1,66,380
फर्स्ट एसी (कूप)1,79,515

क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

इस यात्रा में सिर्फ ट्रेन नहीं, बल्कि एक संपूर्ण धार्मिक अनुभव मिलेगा:

✅ भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन
✅ शुद्ध शाकाहारी भोजन
✅ तीन सितारा होटलों में ठहराव
✅ वातानुकूलित बसों से स्थानीय भ्रमण
✅ अनुभवी यात्रा प्रबंधक
✅ यात्रा बीमा
✅ ट्रेन में 2 रेस्त्रां, मॉडर्न किचन
✅ सेंसर आधारित शौचालय, शावर क्यूबिकल्स
✅ हर कोच में CCTV कैमरे व सुरक्षाकर्मी
✅ फुट मसाजर जैसी अतिरिक्त सुविधाएं


अभूतपूर्व धार्मिक और सांस्कृतिक अनुभव

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद धार्मिक पर्यटन को एक नई ऊंचाई मिली है। IRCTC ने बताया कि राम भक्तों में इस यात्रा को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। इससे पहले की चार ‘रामायण यात्रा’ ट्रेनें भी पूरी तरह बुक हो चुकी थीं और यात्रियों का अनुभव अत्यंत संतोषजनक रहा था।

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता साथ करेंगे इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे में, क्रिकेट जगत में खुशी

Vaibhav Suryavanshi: माता-पिता की मौजूदगी से वैभव को मिलेगा अतिरिक्त उत्साह Vaibhav

Fertilizer Shortage: खाद की कमी से किसानों की बढ़ी चिंता, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Fertilizer Shortage: खरीफ सीजन से पहले यूरिया और डीएपी की कमी से