,

भोपाल में तेज बारिश से हालात बिगड़े: बड़ा तालाब का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में जलभराव, हमीदिया रोड पर ट्रैफिक रेंगता रहा

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल, मध्य प्रदेश: मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक भोपाल में करीब 3 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे शहर के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हुआ। इस बारिश का असर बड़ा तालाब के जलस्तर पर भी पड़ा, जिसमें आधा फीट की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

निचले इलाकों में भरा पानी

लगातार बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। हमीदिया रोड, अल्पना टॉकीज तिराहा, नादरा बस स्टैंड और सलैया जैसे क्षेत्रों की सड़कों पर एक फीट तक पानी जमा हो गया है, जिससे वाहन धीमी गति से रेंगते हुए नजर आए।

सीवेज सिस्टम फिर हुआ बेनकाब

हमीदिया रोड पर पिछले एक साल से चल रहा सड़क और नाले का निर्माण कार्य पहली तेज बारिश में ही फेल होता नजर आया। बारिश के चलते इस इलाके में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे वाहन चालकों और आम राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ट्रैफिक पर भी असर

जलभराव के कारण कई लोग रेलवे स्टेशन तक समय पर नहीं पहुंच सके। अंबेडकर ब्रिज की सर्विस रोड पर भी पानी की निकासी ना होने से सड़क पर जलजमाव की समस्या सामने आई है। इससे दोपहिया चालकों और पैदल यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं।

बड़ा तालाब में पानी का स्तर बढ़ा

शहर के अलावा बड़ा तालाब के कैचमेंट एरिया में भी रातभर बारिश हुई। मंगलवार सुबह तक इसका वाटर लेवल 1658.55 फीट था, जो बुधवार सुबह बढ़कर 1658.90 फीट तक पहुंच गया।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने बुधवार को भारी बारिश (Heavy Rain) की संभावना जताई है। अगले 24 घंटों में करीब 4 इंच तक वर्षा होने का अनुमान है। विभाग के अनुसार, सीजन की शुरुआत से अब तक भोपाल में 7 इंच से अधिक बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है।

Bhopal: स्वदेशी अपनाकर ही 2047 तक आत्मनिर्भर बन सकता है भारत: सुरेंद्र शर्मा

Bhopal: भारत को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं…

दिल्ली में आज Diljit Dosanjh का शो, रात 10 बजे तक चलेगा कार्यक्रम; पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Diljit Dosanjh : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें. 1. रायपुर के आसमान में आज…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. प्यारे मियां सेक्स स्कैंडल:…