,

shivpuri : ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन का शिवपुरी नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

shivpuri-free-medical-camp-record-scindia-mission

shivpuri ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के मंत्र के साथ हजारों मरीजों को मिला निःशुल्क उपचारः केन्द्रीय मंत्री सिंधिया

shivpuri, नई दिल्ली। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के विजन और मार्गदर्शन में शिवपुरी की पावन धरा पर श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन, रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन और मध्य प्रदेश शासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर ने सेवा और समर्पण का एक नया इतिहास रच दिया है। 17 से 24 मार्च 2026 तक चले इस भव्य चिकित्सा शिविर को “एक ही स्थान पर आयोजित सबसे बड़ा निःशुल्क मल्टी-स्पेशियलिटी मेडिकल कैंप” के रूप में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा आधिकारिक मान्यता प्रदान की गई है।

shivpuri

shivpuri ऐतिहासिक उपलब्धि: सेवा, समर्पण और संगठन का संगम

यह रिकॉर्ड केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सामूहिक सेवा भावना, उत्कृष्ट प्रबंधन और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बनकर सामने आया है। इस विशाल शिविर में हजारों मरीजों को एक ही स्थान पर उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। इस शिविर में देशभर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को परामर्श, अत्याधुनिक जांच, आवश्यक दवाइयां और जटिल उपचार सेवाएं प्रदान की गईं, जिससे क्षेत्र के हजारों परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिला।

shivpuri

shivpuri सिंधिया का संकल्प: हर जरूरतमंद तक पहुँचे श्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवा

इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि यह रिकॉर्ड केवल आंकड़ों का नहीं, बल्कि हमारे उस संकल्प की सिद्धि है जिसके केंद्र में ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ की भावना है। हमारा उद्देश्य है कि क्षेत्र का कोई भी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे। शिवपुरी की जनता का स्नेह, डॉक्टरों का समर्पण और स्वयंसेवकों की सेवा भावना ने इस कीर्तिमान को संभव बनाया है। यह उपलब्धि शिवपुरी ही नहीं, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के लिए गर्व का विषय बन गई है। उन्होंने इस अवसर पर रोटरी क्लब, सभी चिकित्सकों यानि जानदाताओं, पैरामेडिकल स्टाफ और स्वयंसेवकों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी।

shivpuri एक ही छत के नीचे विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं

शिवपुरी में आयोजित इस मेगा मेडिकल कैंप की विशेषता यह रही कि एक ही छत के नीचे मल्टी-स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाओं की व्यापक व्यवस्था की गई। यहाँ नेत्र, दंत, हड्डी जैसी जटिल बीमारियों के निदान से लेकर उन्नत चिकित्सा परामर्श और निःशुल्क हाई टेक रोबोटिक सर्जरी तक की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। अत्याधुनिक उपकरणों, विशेषज्ञ टीमों और सुव्यवस्थित प्रबंधन के साथ इस शिविर ने यह सुनिश्चित किया कि हर मरीज को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिले। इस पहल ने न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सुदृढ़ किया, बल्कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए चिकित्सा के नए द्वार भी खोले।

ये भी जानिए : नौरादेही टाइगर रिजर्व की और बढ़ी रौनक, अब पर्यटकों को दिखेंगे ये नए वन्य जीव

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: मंगलवार, 22 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Bhagalpur News: भागलपुर के केलापुर बहियार में डाड़ के पानी से दो नाबालिग बच्चियों के शव बरामद

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur News कजरैली थाना क्षेत्र के केलापुर बहियार

UPITS 2026: छह देशों की भागीदारी से बनेगा ग्लोबल बिजनेस कनेक्ट

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से

Gogatpur Village Issues: विकास के दावों के बीच गोघटपुर की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Report: Pradeep Bansal Gogatpur Village Issues समीपवर्ती ग्राम गोघटपुर में मूलभूत सुविधाओं

Madhupur School Van Accident: स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur School Van Accident पाथरोल थाना क्षेत्र के चोरमारा

Hatpipliya Road Project: हाटपिपल्या को 98 करोड़ की सड़क की सौगात, 70 हजार ग्रामीणों को मिलेगा फायदा

Hatpipliya Road Project: मध्य प्रदेश के देवास जिले के हाटपिपल्या क्षेत्र में

MP Building Development Corporation: 763 परियोजनाओं पर चल रहा 10,994 करोड़ का काम

MP Building Development Corporation: बैठक में भवन विकास निगम के प्रबंध संचालक