,

Shikhar Dhawan Retirement: नहीं दिखेंगे चौके-छक्के, शिखर धवन ने लिया क्रिकेट से संन्यास, जानिए कैसा रहा ‘गब्बर’ का करियर

- Advertisement -
Ad imageAd image

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी शिखर धवन ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी। सुबह-सुबह गब्बर ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने बताया कि वह अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं।

गौरतलब है कि शिखर धवन ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मैच 10 दिसंबर 2022 को बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। इसके बाद से ही वो टीम से बाहर थे। शिखर धवन ने अपने पोस्ट में लिखा, “मैं अपने क्रिकेट के सफर का अध्याय खत्म कर रहा हूं। मैं अपने साथ कई सारी यादें ले जा रहा हूं। आपके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया।”

शिखर ने अपने साथियों का जताया आभार

अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की गए वीडियो में शिखर धवन ने कहा, “आज ऐसे एक मोड़ पर खड़ा हूं जहां से पीछे देखने पर सिर्फ यादें नजर आती हैं और आगे देखने पर पूरी एक दुनिया। मेरी एक ही मंजिल थी, इंडिया के लिए खेलना और वो हुआ भी जिसके लिए मैं कई लोगों का शुक्रगुजार हूं। सबसे पहले मेरी फैमिली, मेरे बचपन के दोस्त तारिक सिन्हा सर, मदन शर्मा, वो टीम जिसके साथ-साथ मैं सालों खेला।”

वो आगे कहते हैं “मुझे एक परिवार मिला, नाम मिला, साथ मिला, लेकिन कहते हैं न कि कहानी में आगे बढ़ने के लिए पन्ने पलटना जरूरी है और मैं ऐसा ही करने जा रहा हूं। मैं इंटरनेशनल और डॉमेस्टिक क्रिकेट से संन्यास का एलान करता हूं। इस समय मेरे दिल में सुकून है कि मैं इतने साल टीम इंडिया के लिए खेला। मैं शुक्रगुजार हूं बीसीसीआई, डीडीसीए का जिन्होंने मुझे मौका दिया। साथ में मेरे सारे फैंस का जिन्होंने मुझे इतना प्यार दिया।”

एक नजर शिखर के करियर पर

शिखर धवन भारतीय टीम के लिए काफी अहम रहे हैं। हिटमैन रोहित शर्मा के साथ उनकी ओपनिंग जोड़ी ने कई सारे रिकॉर्ड्स बनाए एवं तोड़े हैं। शिखर धवन ने भारत के लिए 34 टेस्ट में 2315 रन बनाए। इसी फॉर्मेट में धवन ने पांच अर्धशतक और सात शतक जड़े हैं। गौरतलब है कि शिखर धवन ने अपने टेस्ट डेब्यू मैच में ही शतक लगाया था। वहीं भारत के लिए वनडे में शिखर ने 167 मैचों में 6793 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में धवन ने 17 शतक और 39 अर्धशतक जड़े हैं। धवन ने भारत के लिए 68 टी20 मैचों में 1759 रन बनाए हैं। टी20 फॉर्मेट में धवन ने 11 अर्धशतक ठोके हैं। लेकिन अब हम इस बल्लेबाज को क्रिकेट के मैदान पर खेलते हुए नहीं देख पाएंगे।

लाखों रूपए खर्च करके रोजगार की तलाश में गए थे विदेश, अमेरिका ने वापिस भेजा

Chanakya Niti: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को जरूर बताएं चाणक्य की ये 7 बातें, जिंदगी भर आएंगी काम

Chanakya Niti: रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का त्योहार

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में