14 साल बाद साथ नजर आ सकते हैं शाहरुख-प्रियंका! क्या ‘डॉन 3’ में फिर जलेगी रोमांस की चिंगारी?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने को मिल सकती है। साल 2011 में ‘डॉन 2’ में दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया था और अब खबरें हैं कि फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म ‘डॉन 3’ में दोनों सितारे एक बार फिर साथ दिखाई दे सकते हैं।

फिर साथ दिखेगी “विजय और जंगली बिल्ली” की जोड़ी?

शाहरुख और प्रियंका ने पहली बार 2006 में ‘डॉन’ में साथ काम किया था, जहां ‘विजय’ और ‘रोमा’ की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इसके बाद 2011 में आई ‘डॉन 2’ में इन दोनों के बीच एक्शन और रोमांस की दिलचस्प झलक देखने को मिली। वहीं शाहरुख का प्रियंका को “जंगली बिल्ली” कहना आज भी फैंस को याद है। अब एक बार फिर फरहान अख्तर की ‘डॉन’ फ्रेंचाइज़ी के तीसरे भाग में इन दोनों को लेकर चर्चाएं गर्म हैं।


फरहान अख्तर के साथ फिर जुड़ सकते हैं दोनों

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, फरहान अख्तर ने शाहरुख खान को ‘डॉन 3’ में एक कैमियो रोल के लिए अप्रोच किया है, और किंग खान ने इस प्रस्ताव पर हामी भर दी है। खबरें यह भी कहती हैं कि प्रियंका चोपड़ा को भी ‘रोमा’ के किरदार में फिर से पर्दे पर लाने की योजना है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उनका रोल कैमियो होगा या पूरी कहानी में एक महत्वपूर्ण भाग।


‘डॉन 3’ में लीड रोल निभाएंगे रणवीर सिंह

गौरतलब है कि फरहान अख्तर ने जब रणवीर सिंह को ‘डॉन 3’ में लीड रोल के तौर पर घोषित किया था, तो सोशल मीडिया पर फैंस ने जबरदस्त प्रतिक्रिया दी थी। शाहरुख के चाहने वाले उन्हें ही ‘डॉन’ के रूप में देखना चाहते थे, जिससे फिल्म को लेकर नाराजगी भी सामने आई। इसी नाराजगी को बैलेंस करने के लिए मेकर्स शायद शाहरुख को कैमियो में लाकर पुराने फैंस को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं।


कब शुरू होगी शूटिंग और कौन-कौन हैं कलाकार?

सूत्रों के मुताबिक, ‘डॉन 3’ की शूटिंग जनवरी 2026 से शुरू हो सकती है और फिल्म को उसी साल के अंत तक सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है। इस बार फिल्म में कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में नजर आ सकती हैं।


क्या फिर जलेगी शाहरुख-प्रियंका की केमिस्ट्री?

शाहरुख और प्रियंका भले ही कई वर्षों से स्क्रीन पर साथ नहीं दिखे हों, लेकिन उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री आज भी लोगों के दिलों में ताज़ा है। अगर ये दोनों सितारे वाकई ‘डॉन 3’ में साथ आते हैं, तो यह फिल्म फैंस के लिए एक नॉस्टैल्जिक और रोमांचक अनुभव बनने वाली है।

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: सरकार का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर' 4-5 जुलाई

Illegal Murum Mining: कथित अवैध मुरूम उत्खनन की जांच की मांग, जिला खनिज विभाग को सौंपी गई शिकायत

Illegal Murum Mining: खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में कथित अवैध मुरूम उत्खनन का मामला

Khairagarh News: तहसीलदार की कार्यशैली पर भड़के अधिवक्ता, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

Khairagarh : खैरागढ़ तहसील की कार्यप्रणाली को लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी देखने