,

School Leaving Certificate : फीस बकाया का हवाला देकर बच्चों का स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट रोका, दूसरे स्कूल में एडमिशन पर मंडराया संकट

- Advertisement -
Ad imageAd image

School Leaving Certificate : नांगल चौधरी में निजी स्कूल पर SLC रोकने का आरोप, अभिभावकों ने बीईओ कार्यालय में लगाई गुहार

REPORT : GULSHAN KUMAR

School Leaving Certificate : नांगल चौधरी क्षेत्र में एक निजी स्कूल द्वारा बच्चों की एसएलसी (School Leaving Certificate) नहीं देने का मामला सामने आया है। इसको लेकर बच्चों के अभिभावक बीईओ कार्यालय पहुंचे, जिसके बाद दोनों पक्षों को आज खंड शिक्षा अधिकारी के समक्ष बुलाया गया। बीईओ कार्यालय में काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत चली, लेकिन मामले का कोई समाधान नहीं निकल सका और समझौता नहीं हो पाया।

School Leaving Certificate : फीस बकाया का हवाला देकर रोकी गई SLC

बच्चे की अभिभावक अनीता ने बताया कि उनके बच्चे नांगल चौधरी के एक निजी स्कूल से कक्षा 6वीं और 8वीं पास आउट हैं। अब उनका दूसरे स्कूल में एडमिशन करवाना है, जिसके लिए एसएलसी जरूरी है। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन फीस बकाया होने का हवाला देकर बच्चों की एसएलसी रोक रहा है। अभिभावकों का कहना है कि इस कारण बच्चों का दूसरे स्कूलों में दाखिला प्रभावित हो रहा है, जिससे उनके भविष्य पर संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा बच्चों का अधिकार है और किसी भी परिस्थिति में उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।

School Leaving Certificate : विभागीय नियमों के अनुसार होगी कार्रवाई

पूरे मामले को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी विकास जयदीप ने बताया कि अभिभावक द्वारा लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। विद्यालय का रिकॉर्ड देखकर विभागीय नियमों के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा पर सभी का अधिकार है और किसी भी बच्चे को इससे वंचित नहीं होने दिया जाएगा।

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा