साय सरकार ने लिया कर्मचारियों के हित में निर्णय, मासिक भत्तों में किया संशोधन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sai government took decision in the interest of employees, amended monthly allowances

छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय ने लगातार कर्मचारी वर्ग की ओर से उठ रही मांग पर मुहर लगा दी है। कर्मचारियों के हितों को ध्यान रखते हुए मासिक भत्तों में संशोधन का निर्णय किया गया है। इससे कर्मचारियों का कार्य प्रदर्शन बेहतर हो सकेगा। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के विभिन्न सरकारी कर्मचारियों के यात्रा भत्ते की मासिक दरों में संशोधन का ऐलान किया है। इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश जारी किया है। राज्य सरकार द्वारा संशोधित भत्ते के लिए राजस्व निरीक्षकों, विक्रय अमीन, सहायक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (ग्राम सेवक), सहायक विकास विस्तार अधिकारी, पशु चिकित्सा के क्षेत्र सहायक, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के हैंड पंप तकनीशियनों को भी शामिल किया गया है। उनको वर्तमान दर 350 रुपये प्रति माह को संशोधित कर 1200 रुपये प्रति माह यात्रा भत्ता दिया जाएगा।

इसी तरह जिला और तहसील स्तर के राजस्व विभाग के भृत्य एवं जमादार, वन विभाग और राजस्व विभाग के चेन मैन, न्यायिक एवं वाणिज्यक कर विभाग के प्रोसेस सर्वर तथा ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत पटवारियों के वर्तमान दर 300 रुपये प्रति माह में संशोधन कर 1000 रुपये प्रति माह यात्रा भत्ता दिया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा यह संशोधन कर्मचारियों के कामकाज को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। आदेश के अनुसार यात्रा भत्ता के अन्य शर्तें एवं नियम यथावत रहेंगे। यह संशोधन नियमानुसार प्रभावशील होगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MPTourism : पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा बनी पहचान, धार्मिक-ऐतिहासिक पर्यटन को नई उड़ान

MPTourism : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के स्टेट

Road Accident: एनएच-52 पर पिकअप पलटने से 10 घायल, रींगस में बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित पिकअप लाखनी मोड़ के पास पलटी, मची अफरा-तफरी Road

MPTourism : पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा बनी पहचान, धार्मिक-ऐतिहासिक पर्यटन को नई उड़ान

MPTourism : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के स्टेट

Road Accident: थाने के सामने भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर

Road Accident: तेज रफ्तार क्रेटा अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराई Road Accident:

Political Statement: हांसी में कांग्रेस सांसद जयप्रकाश का हमला, बीजेपी और इनेलो पर साधा निशाना

Political Statement: इनेलो और बीजेपी नेताओं पर तीखे बयान, भाषा और नीतियों

Pilibhit में पुलिस एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी बदमाश सहादत अली ढेर, पैर में लगी गोली

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में पुलिस ने

Nawada: अनाइठ मोहल्ले में किराए के मकान में मिला युवक का शव, सनसनी

Report: Neha gupta Nawada शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ (सिद्धार्थ

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: रविवार, 19 अप्रैल 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण

ELECTION 2026: ‘कोई ताकत कमल खिलने से नहीं…,’ पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

ELECTION 2026: भोपाल/कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी