,

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

RPF Jawan Assault

रिपोर्टर: निज़ाम अली

RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। मोहल्ला बमनपुरी निवासी शाहरुख खान ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि रेलवे कर्मचारी और एक आरपीएफ जवान ने उसके भाई सलीम खान के साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

RPF Jawan Assault सफाई कार्य के दौरान हुआ विवाद

शिकायत के अनुसार सलीम खान शुक्रवार सुबह मोहल्ला साहूकारा में सफाई कार्य करने गया था। काम समाप्त होने के बाद वह कुछ समय के लिए एक चबूतरे पर बैठ गया। आरोप है कि इसी दौरान रेलवे कर्मचारी, आरपीएफ जवान सुरेश यादव और एक अन्य व्यक्ति वहां पहुंचे तथा विवाद के बाद उसके साथ मारपीट की। पीड़ित पक्ष का दावा है कि आरोपियों ने उसे रेलवे पुलिस चौकी ले जाने का भी प्रयास किया। शोर-शराबा सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।

RPF Jawan Assault सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना में सलीम खान को चोटें आई हैं। उन्होंने पुलिस से मेडिकल परीक्षण कराने और मामले की निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Read this: Mukhyamantri Jan Vishwas Abhiyan : सुशासन की दिशा में मील का पत्थर,जनता से संवाद, समस्याओं का समाधान

USA में अचानक थम गई हवाई यातायात की रफ्तार, 22 ATC केंद्रों में तकनीकी खराबी से सभी उड़ानों पर लगी रोक

USA: अमेरिका में शुक्रवार दोपहर हवाई यातायात व्यवस्था अचानक प्रभावित हो गई।…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में दिन में हल्की गर्मी और रात में बढ़ी…

MP: Top 10

MP: 1. मध्य प्रदेश में 15 नवंबर के बाद और बढ़ेगी सर्दी,…

Chanakya Neeti: दुश्मनों को मात देने के लिए अपनाएं ये 4 रणनीतियां, बिना ताकत लगाए जीत सकते हैं हर बाजी

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 नवंबर 2026, शनिवार का दिन कई राशियों के…

राहुल गांधी फोन टैपिंग : राहुल का नया आरोप, मोदी टैप करा रहे फोन, बीजेपी का पलटवार ?

रिपोर्ट- कमलेश चौबे राहुल गांधी फोन टैपिंग : नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Destination Cabinet से बढ़ता क्षेत्रीय विकास, उद्योग, निवेश, पर्यटन, विकास और रोजगार

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Destination Cabinet : भोपाल, मध्यप्रदेश के समग्र एवं समन्वित…