,

Road Accident News: बेलसरी मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, एडिशनल एसपी के चाचा की मौके पर मौत

Road Accident

Road Accident News: तेज रफ्तार बस और बाइक की भिड़ंत में गई जान

Road Accident News: तखतपुर के बेलसरी मुख्य मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में एडिशनल एसपी के चाचा की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब ग्राम लीदरी निवासी 42 वर्षीय बृजराज उर्फ गोविंद महादेवा अपनी मोटरसाइकिल से किसी निजी कार्य के लिए तखतपुर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार सवारी बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भयावह थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बृजराज गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन मौके पर ही उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी और शोक का माहौल बन गया।

Road Accident News: पुलिस जांच में जुटी, परिजनों में पसरा मातम

घटना की जानकारी मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू करने के लिए सड़क को खाली कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। वहीं दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

मृतक बृजराज उर्फ गोविंद महादेवा के निधन की खबर मिलते ही परिवार और गांव में मातम पसर गया। स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

read also: Puranpur : पूरनपुर में चोरों के हौसले बुलंद: बाजार से पत्रकार की बाइक दिनदहाड़े चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई आरोपी की तस्वीर

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

Mahanadi Water Level बढ़ा, शिवरीनारायण में अलर्ट; शबरी सेतु पर आवागमन बंद

रिपोर्टर: देवेन्द्र श्रीवास Mahanadi Water Level : जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले…