Road Accident Lakhimpur: घने कोहरे में दर्दनाक हादसा, लखीमपुर में CNG ऑटो पुल से गिरा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Road Accident Lakhimpur: Tragic accident in dense fog, CNG auto falls from bridge in Lakhimpur

Road Accident Lakhimpur: लखीमपुर खीरी जनपद के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। लखीमपुर–बहराइच लिंक हाईवे के पीबी मार्ग पर माझावा गांव के पास संकरी पुलिया और घने कोहरे के कारण एक सीएनजी ऑटो अनियंत्रित होकर पुल से नीचे खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Road Accident Lakhimpur

Road Accident Lakhimpur: जिला अस्पताल में तोड़ा चालक ने दम, चार की हालत नाजुक

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा रात करीब एक बजे हुआ। उच्च गांव के निवासी एक पारिवारिक समारोह में शामिल होकर धौरहरा से रसूलपुर लौट रहे थे। माझावा गांव के पास पुलिया पर तीव्र मोड़ और घने कोहरे के कारण ऑटो चालक इजरायल पुत्र छोटे धोबी वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। ऑटो पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गया।
हादसे में तालिबान (12), खुशबू (5) और अजरा (2) की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चालक इजरायल ने रविवार सुबह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या चार हो गई। अन्य घायल, किस्मत, साकिया, जज़्जिया, निदा और अकिल, का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

Road Accident Lakhimpur

READ ALSO: Dipka Mines: ट्रेलर में लगी भीषण आग, वीडियो हुआ वायरल

Road Accident Lakhimpur: संकरी पुलिया और कोहरे ने ली मासूमों की जान

धौरहरा कोतवाली प्रभारी रविंद्र सोनकर ने बताया कि सभी मृतक उच्च गांव के निवासी थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही घने कोहरे को देखते हुए हाईवे पर वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

Road Accident Lakhimpur

Illegal Parking Action: नागरिक अस्पताल के बाहर अवैध पार्किंग पर प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया

Illegal Parking Action: अस्पताल के बाहर अवैध अतिक्रमण हटाया, दर्जनों वाहनों के

CPR Rescue: भोपाल पुलिस बनी ‘देवदूत’ युवक को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जवानों ने CPR देकर बचाई जान

CPR Rescue: पुलिस कमिश्नर कार्यालय में अचानक बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप CPR

Keshav Negi: केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई, उत्तराखंड में रोष, राजनीतिक हलचल

Keshav Negi: दिल्ली होटल आग मामले में केशव नेगी पर कार्रवाई से

Kanchi Dham Mela: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल सेवा और विशेष व्यवस्थाएं

Kanchi Dham Mela: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल सेवा की व्यवस्था