,

Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार

Road Accident

Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 पर एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। मणिपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भिट्ठीकलां और जोगीबांध के बीच बीती रात तेज रफ्तार कार एक खड़ी ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार (CG 04 HA 4877) के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

Road Accident: भिट्ठीकलां-जोगीबांध के पास देर रात हुआ हादसा, कार के उड़े परखच्चे

हादसे में कार चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल बाहर निकालकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Road Accident: दो लोग गंभीर घायल, पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ। घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, लेकिन पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर मार्ग को जल्द ही बहाल कर दिया।

read also: Bhopal: अंबेडकर जयंती पर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने किए कई कार्यक्रमों में शिरकत

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

Mahanadi Water Level बढ़ा, शिवरीनारायण में अलर्ट; शबरी सेतु पर आवागमन बंद

रिपोर्टर: देवेन्द्र श्रीवास Mahanadi Water Level : जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले…