,

Road Accident: सकरी में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत

Road Accident

Road Accident: बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। कोपरा जलाशय (डैम) के पास भूसे से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि महिला ट्रक और बाइक के बीच फंस गई और करीब 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Road Accident: ट्रक की टक्कर से 25 मीटर तक घिसटी महिला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

Road Accident: पुलिस के अनुसार, मुंगेली जिले के लोहाराकापा गांव निवासी 63 वर्षीय पुनौतीन यादव मंगलवार सुबह एक परिचित के साथ बाइक से बिलासपुर जा रही थीं। कोपरा जलाशय के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला ट्रक के पहियों के नीचे फंस गई और करीब 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही। हादसे में कमर के नीचे का हिस्सा पूरी तरह कुचल गया और गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।

READ ONLY: Mystery Object Near Plane: उड़ते विमान के पास दिखा रहस्यमयी ऑब्जेक्ट, जांच एजेंसियां भी नहीं सुलझा पाईं गुत्थी

Road Accident: ट्रक जब्त, चालक से पूछताछ जारी; पुलिस कर रही मामले की जांच

Road Accident: सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाकारित ट्रक को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे के पीछे ट्रक चालक की लापरवाही सामने आ रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक से पूछताछ शुरू कर दी है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर परिणामों की याद दिलाता है।

Bhagalpur News: भागलपुर के केलापुर बहियार में डाड़ के पानी से दो नाबालिग बच्चियों के शव बरामद

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur News कजरैली थाना क्षेत्र के केलापुर बहियार

UPITS 2026: छह देशों की भागीदारी से बनेगा ग्लोबल बिजनेस कनेक्ट

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से

Gogatpur Village Issues: विकास के दावों के बीच गोघटपुर की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Report: Pradeep Bansal Gogatpur Village Issues समीपवर्ती ग्राम गोघटपुर में मूलभूत सुविधाओं

Madhupur School Van Accident: स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur School Van Accident पाथरोल थाना क्षेत्र के चोरमारा

Hatpipliya Road Project: हाटपिपल्या को 98 करोड़ की सड़क की सौगात, 70 हजार ग्रामीणों को मिलेगा फायदा

Hatpipliya Road Project: मध्य प्रदेश के देवास जिले के हाटपिपल्या क्षेत्र में

MP Building Development Corporation: 763 परियोजनाओं पर चल रहा 10,994 करोड़ का काम

MP Building Development Corporation: बैठक में भवन विकास निगम के प्रबंध संचालक