रायगढ़: आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Raigarh: IPL betting racket busted, 8 accused arrested

रायगढ़ से ब्रेकिंग रिपोर्ट
आईपीएल 2025 के दौरान रायगढ़ पुलिस ने एक बड़े सट्टेबाजी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई साइबर सेल, थाना कोतवाली और थाना चक्रधरनगर की संयुक्त टीम द्वारा की गई, जिसमें मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गांजा चौक स्थित एक पान मसाला दुकान में छापा मारा गया।

पुलिस की दबिश के समय दुकान में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चल रहे लाइव मैच के दौरान मोबाइल फोन के जरिए बॉल-टू-बॉल सट्टा खिलाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से 1 लाख 75 हजार रुपये नकद और कई मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनके माध्यम से सट्टा ID साझा कर सट्टेबाजी की जा रही थी।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई अन्य सटोरियों के नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि ये आरोपी विभिन्न स्थानों से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टा चलाते थे और मोबाइल ऐप्स तथा ID के जरिए पूरे नेटवर्क का संचालन किया जा रहा था।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

25 अप्रैल 2025 का राशिफल: जानें अपनी राशि का दैनिक भविष्यफल