,

PSC Result: मुंगेली जिले की 6 प्रतिभाओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं में रचा इतिहास

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्ट- सुधेश पांडेय

मुंगेली/लोरमी: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के हाल ही में घोषित परिणामों में मुंगेली जिले के छह प्रतिभाशाली युवाओं ने शानदार सफलता हासिल की है। इन युवाओं ने न सिर्फ अपने गांव और जिले का मान बढ़ाया है, बल्कि पूरा प्रदेश गर्व महसूस कर रहा है।

लोरमी विधानसभा के विभिन्न गांवों के ये प्रतिभाशाली युवा अपनी कड़ी मेहनत व संकल्प के दम पर महत्वपूर्ण पदों पर चयनित हुए हैं।

कौन-कौन हुआ चयनित?

  • कु. विद्या साहू (तेली खाम्ही)
    पिता सुदर्शन साहू (रामायणी)।
    पद: अधीनस्थ लेखा अधिकारी (CGPSC द्वारा चयनित)
  • अजय ध्रुव (ग्राम मलकछरी)
    रैंक: 407वीं (सामान्य), 31वीं (वर्ग रैंक) — CGPSC
    गांव और क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण।
  • सुनील कश्यप (ग्राम बांधा)
    रैंक: 24वीं — CGPSC 2024
    संभावित पद: राज्य पुलिस सेवा (डीएसपी)
  • पोलेश्वर साहू (गोल्हापारा)
    स्व. लेखराम साहू ‘वकील साहब’ के मँझिले पुत्र।
    रैंक: 4वीं — CG UPSC
    पद: डिप्टी कलेक्टर
    लोरमी विधानसभा से लेकर पूरे जिले के लिए प्रेरणास्रोत।
  • सुमित केसरवानी (ग्राम डिंडोरी)
    रैंक: 21वीं
    पद: सहायक संचालक, समाज कल्याण विभाग
  • सीमांशु केसरवानी (ग्राम चंदली)
    रैंक: 79वीं — PSC
    पद: राज्य कर निरीक्षक, वाणिज्य कर विभाग

इन सभी युवाओं की सफलता ने मुंगेली जिले को गौरवान्वित किया है। उनकी यह उपलब्धि आगामी पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत मानी जा रही है।

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र

Chanakya Niti: इन 4 लोगों से कभी न लें पंगा, दुश्मनी पड़ सकती है भारी!

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल और