प्रियंका गांधी ने ली सांसद की शपथ: प्रियंका युग की शुरूआत, एकसाथ दिखेंगे तीन गांधी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
priyanka gandhi take oath as a mp from vaynad

प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद में लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ ले ली है। यह उनकी एक्टिव पॉलिटिक्स की शुरुआत मानी जा रही है। 52 साल की प्रियंका गांधी पहली बार लोकसभा सदस्य बनी है। प्रियंका ने वायनाड से 4 लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की है। अब राहुल गांधी को सियासत में दूर तक ले जाने की ज़िम्मेदारी प्रियंका गांधी की मानी जा रही है।

प्रियंका में कार्यशैली में इंदिरा की झलक
प्रियंका गांधी का चेहरा अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी में मिलता है। प्रियंका के बालों का स्टाइल भी उनकी दादी में काफी मिलता है। माना जाता है कि, प्रियंका की राजनीतिक सूझबूझ भी इंदिरा गांधी जैसी है। प्रियंका कांग्रेस के कुशल रणनीतिकारों में से एक मानी जाती है। कई मौकों पर प्रियंका गांधी ने अपने फैसलों से कांग्रेस पार्टी के नेताओं के सामने राजनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया है। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री को मनाना उन उदाहरणों में से एक है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को आयरन लेडी माना जाता था। अपने फैसलों से उन्होंने विश्व में एक शक्तिशाली नेता के रूप में अपनी छाप छोड़ी है। इस व्यवहार से एकदम उलट प्रियंका की मां सोनिया गांधी एक सौम्य छवि के लिए जानी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि, कभी किसी ने सोनिया गांधी को ऊंची आवाज़ में बात करते हुए भी नहीं सुना। प्रियंका के अंदर अपनी दादी जैसी रणनीति और मां जैसी सौम्यता देखने को मिलती है।

प्रियंका ने लोकसभा चुनाव में निभाई अहम भूमिका

प्रियंका गाधी को कांग्रेस ने 2019 में यूपी का प्रभाई महासचिव बनाया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी उस दौरान बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई। हाल ही में संपन्न हुए 2024 लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने बेहतर प्रदर्शन किया है। लोकसभा चुनाव में रायबरेली से प्रियंका के चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन प्रियंका ने संगठात्मक ज़िम्मेदारियों के चलते इंकार कर दिया था।

राहुल गांधी को आगे बढ़ाने की ज़िम्मेदारी निभाएंगी प्रियंका गांधी

ज्योतिरादित्य सिधिया और राहुल गांधी अच्छे दोस्त माने जाते थे। दोनों संसद में साथ बैठते थे, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में जाने के बाद राहुल की उनसे दूरी हो गई। प्रियंका गांधी की जीत के बाद राहुल को प्रियंका का साथ संसद में भी मिल सकेगा।सोनिया गांधी अपने स्वास्थ्य के चलते रिटायरमेंट की ओर है, ऐसे में प्रियंका गांधी ही कांग्रेस के मुख्य किरदारों में से एक मानी जा रही है।

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को