BY
Yoganand Shrivastava
PM Modi on NEET प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए संसदीय दल की ‘मंगल मिलन’ बैठक में NEET परीक्षा और पेपर लीक मामले पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के साथ खड़ी है और युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने पेपर लीक में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सख्त सजा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
PM Modi on NEET ‘युवा शक्ति ही विकसित भारत की आधारशिला’
बैठक में प्रधानमंत्री ने युवाओं की क्षमता और योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2047 तक देश के युवा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं के सपनों और भविष्य की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
PM Modi on NEET री-एग्जाम, रिजल्ट और भविष्य की रणनीति पर चर्चा
प्रधानमंत्री ने कहा कि पेपर लीक की जानकारी मिलते ही सरकार ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो, इसके लिए दोबारा परीक्षा आयोजित कर समय पर परिणाम भी जारी किए गए। उन्होंने सभी राज्यों से अपील की कि पेपर लीक जैसे मामलों को राजनीति से ऊपर उठकर देखा जाए और दोषियों को सजा दिलाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएं।





