पंचकूला पुलिस ने छेड़ा ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’, जुए और नशे के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

पंचकूला: पंचकूला पुलिस ने जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए एक और बड़ा अभियान, ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ की व्यापक शुरुआत कर दी है। यह अभियान ‘ऑपरेशन ट्रेकडाउन’ की सफलता के तुरंत बाद शुरू किया गया है। आज सेक्टर-1 स्थित पुलिस उपायुक्त कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने पुलिस की रणनीति और आगामी कार्ययोजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

नशे के अड्डे, जुआ और छेड़छाड़ के संवेदनशील क्षेत्र निशाने पर
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उन सभी क्षेत्रों पर कड़ी निगरानी रखना है जहां:

नशा बेचा या पिया जाता है।
जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियाँ होती हैं।
महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाओं की आशंका रहती है।

उन्होंने कहा कि ऐसे सभी संवेदनशील गली-मोहल्लों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जाएगी और लगातार छापेमारी कर अपराधियों को सख्त संदेश दिया जाएगा। थाना प्रभारियों और चौकी इन्चार्जों को निर्देश दिए गए हैं कि वे रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWA) व गुप्त सूत्रो की मदद से ऐसे स्थानों की पहचान कर तुरंत कार्रवाई शुरु करें।

संदिग्धों का बैकग्राउंड चेक, डॉग स्क्वॉड से कॉम्बिंग ऑपरेशन
ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत पुलिस की कार्ययोजना में निम्नलिखित कदम शामिल हैं:
पैदल गश्त में वृद्धि: चिन्हित क्षेत्रों में आज से ही पैदल गश्त बढ़ा दी गई है।

सत्यापन अभियान: बाहरी राज्यों या अन्य जिलों से आकर रह रहे व्यक्तियों की निगरानी के लिए RWA के माध्यम से सत्यापन कराया जा रहा है। जहाँ सत्यापन नहीं हो पाता, वहाँ पुलिस टीमें मौके पर जाकर जांच कर रही हैं।

बैकग्राउंड जांच: संदिग्ध व्यक्तियों की सूची एकत्र की जा रही है और उनके बैकग्राउंड की जांच भी की जा रही है।

स्पेशल टीम का गठन: इस विशेष अभियान को मजबूत करने के लिए एक स्पेशल टीम भी गठित की जा रही है।

कॉम्बिंग ऑपरेशन: आज से पूरे जिले में डॉग स्क्वॉड की मदद से कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

आमजन से सहयोग की अपील
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने शहर के एमसी, गांवों के सरपंच और जिलावासियों से अपील की है कि वे ऐसे स्थानों की जानकारी पुलिस के साथ साझा करें ताकि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके। आमजन से भी अनुरोध किया गया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज का सख्त संदेश: नशा, जुआ, छेड़छाड़ और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि करने वालों के लिए पंचकूला में कोई जगह नहीं है। ऑपरेशन ट्रेकडाउन के सफलता के बाद ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत हमारी टीमें रोज़ाना क्षेत्र में जाकर कार्रवाई करेंगी और जहाँ भी कोई अवैध गतिविधि मिलेगी, वहाँ तुरंत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

CG TOP 10 : कोरबा, रायगढ़, सरगुजा और रायपुर की बड़ी घटनाएं एक नजर में

CG TOP 10 : 1 कुत्ते काटने से परेशान युवक ने फांसी

Harappan Civilization : सिंधु (हड़प्पा) सभ्यता पर भारत और पाकिस्तान के अलग नजरिए

Harappan Civilization : दुनिया की सबसे रहस्यमयी सभ्यताओं में क्यों शामिल है

Emergency 1975 : आपातकाल का सच, यदि वो कठोर कदम न उठता, तो क्या होता?

Emergency 1975 : आपातकाल की पृष्ठभूमि और उस दौर की चुनौतियां (डॉ

ICAI CA Intermediate Result 2026 जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; पास प्रतिशत और मेरिट लिस्ट भी उपलब्ध

ICAI CA Intermediate Result 2026 : नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स