,

औबेदुल्लागंज में ऑनलाइन गेमिंग बनी मौत की वजह, झांसी से आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Online gaming became the cause of death in Obedullaganj, accused arrested from Jhansi

औबेदुल्लागंज, 11 अप्रैल।
ऑनलाइन गेमिंग के बढ़ते खतरे का एक और मामला सामने आया है, जहां औबेदुल्लागंज निवासी एक युवक की जान चली गई। मामले की जानकारी रायसेन पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान दी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक युवक अंकित चौरे को एक व्यक्ति अनय्य सिंह द्वारा “रिलायंस एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड” कंपनी में पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर ऑनलाइन टास्क के माध्यम से पैसे कमाने का लालच दिया गया था। शुरुआत में टास्क पूरे करने पर अंकित को कुछ धनराशि मिली, जिससे वह लालच में आ गया। इसके बाद लगातार उससे विभिन्न खातों और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पैसे जमा कराए जाने लगे।

लालच और दबाव में आकर अंकित ने दोस्तों से उधार लेकर बड़ी रकम जमा कर दी। लेकिन जब अंकित का टेलीग्राम ग्रुप अकाउंट बंद कर दिया गया और उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया, तो वह मानसिक तनाव और कर्ज के दबाव में आकर आत्महत्या करने को मजबूर हो गया। यह रिपोर्ट औबेदुल्लागंज थाने में दर्ज कराई गई थी।

पुलिस जांच में जुटी और साक्ष्यों के आधार पर टीम ने झांसी (उत्तर प्रदेश) से 38 वर्षीय सागर अहिरवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक एटीएम कार्ड और एक नाबालिग से जप्त किया गया मोबाइल भी बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे द्वारा ₹10,000 के नकद पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।

National Flag Insult: अम्बिकापुर में होली क्रॉस अस्पताल पर तिरंगे के अपमान का आरोप

National Flag Insult का मामला छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से सामने आया है,

Food Safety Department Action: स्वतंत्रता दिवस से पहले विश्वनाथ होटल पर छापा

Food Safety Department Action के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर