,

IndependenceDay2026 : सीएम डॉ. मोहन यादव का प्रदेश के नाम संदेश, कहा- आपसी सहयोग से निरंतर होगा प्रदेश का विकास

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए

IndependenceDay2026 : 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं

IndependenceDay2026 : भोपाल। स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के नाम संदेश जारी किया। अपने संदेश में उन्होंने राज्य के विकास, जन-सहयोग, अर्थव्यवस्था, निवेश सहित कई तथ्यों का जिक्र किया। उन्होंने संदेश में आम जनता के साथ-साथ किसानों पर बात की। उन्होंने प्रदेश में बारिश की गति बढ़ने पर प्रसन्नता भी जाहिर की। उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए आपसी सहयोग पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ पर आप सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं। मैं सबसे पहले देश को स्वतंत्र करवाने के लिए अपने जीवन का बलिदान करने वाले अमर शहीद सेनानियों, राष्ट्रप्रेमियों का स्मरण करते हुए उन्हें आदरांजलि अर्पित करता हूं। स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए एक विशेष त्योहार है, जो हमें आत्मचिंतन, भविष्य की रूपरेखा एवं प्रदेश के विकास में अपने योगदान को नियोजित करने का अवसर प्रदान करता है।

IndependenceDay2026 : त्योहार हमारे जीवन का आधार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि इस महीने हम स्वतंत्रता दिवस के साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व भी मना रहे हैं। इसके कुछ दिन बाद ही भगवान श्री कृष्ण की जन्माष्टमी और उनके साथ-साथ श्री गणेश उत्सव की लंबी परंपरा हमारी उमंग बढ़ाएगी। परमात्मा की कृपा से अब वर्षा भी अच्छी हो रही है, जिससे किसान भाई और आम नागरिकों को राहत मिली है। प्रदेश में सरकार और समाज ने मिलकर पर्व और त्योहार मनाने का काम किया है।

IndependenceDay2026 : निरंतर आगे बढ़ता रहेगा विकास का कारवां

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माध्यम से मध्यप्रदेश को अनेक सौगातें मिली हैं। धार में टेक्सटाइल क्षेत्र में पीएम मित्रा पार्क बन रहा है, ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन स्थापित किया जा रहा है। प्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भी तेजी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं। अन्य कई क्षेत्रों में निवेश आ रहा है। मेरा विश्वास है कि विकास का ये कारवां प्रदेशवासियों के सहयोग से निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। एक बार पुनः स्वतंत्रता की वर्षगांठ की आप सभी को बधाई, बहुत-बहुत धन्यवाद। भारत माता की जय।

ये भी जानिए : MP Analogue Milk Products Ban : MP में नकली पनीर और एनालॉग डेयरी उत्पादों पर सख्ती, ई-कॉमर्स बिक्री पर भी रोक

Outsource Employees : कर्मचारी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार, आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा बाहर

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Outsource Employees : Bhopal, मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के कल्याण…

Chanakya Neeti: इन 4 जगहों पर कभी नहीं रुकना चाहिए, खत्म हो सकता है मान-सम्मान और तरक्की का मौका

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारत के महान विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और कुशल…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार रैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 26 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Constitution Day 2026 : संविधान दिवस पर आमने-सामने बीजेपी-कांग्रेस

Constitution Day 2026 : बीजेपी मनाएगी संविधान गौरव दिवस, कांग्रेस निकालेगी प्रदेशव्यापी…

Outsource Employees : कर्मचारी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार, आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा बाहर

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Outsource Employees : Bhopal, मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के कल्याण…

Ayodhya News : आस्था का आवेग, 15 दिन में एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या

Ayodhya News : कार्तिक माह में रामनगरी ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों का…

Vaibhav Suryavanshi : क्रिकेट का ‘वैभव’ अवतार, इंटरनेशनल क्रिकेट का सशक्त दावेदार, कब मिलेगी एंट्री ?

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Vaibhav Suryavanshi : नई दिल्ली, UAE के खिलाफ वैभव…

Dev Deepawali : योगी सरकार ने देव दीपावली पर परंपरा और तकनीक का संगम दिखाया

Dev Deepawali : ड्रोन शो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी…

Vaibhav Sooryavanshi ने 52 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, युवराज सिंह से की बातचीत ने बदली बल्लेबाजी की दिशा

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 24 नवंबर…

PM Modi और जर्मन चांसलर मर्ज के बीच फोन पर बातचीत, रक्षा और तकनीक समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के…

CG: हॉस्टल की दूसरी मंजिल से कूदा छात्र; जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. सट्टे में नुकसान से आर्थिक तंगी में था कारोबारी, पत्नी…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 नवंबर 2026 का दिन बुधवार है। ज्योतिषीय गणना…

CM Yogi : योगी सरकार की योजना से 2 मासूमों को मिली आवाज, खिलखिला उठा बचपन

CM Yogi : योगी सरकार के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से कानपुर…