Rahul Gandhi Hug Diplomacy : राहुल के एक्शन से बीजेपी तिलमिलाई ,पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की तस्वीर दिखाई
Rahul Gandhi Hug Diplomacy : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की विदेश नीति पर निशाना साधा. कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को राहुल ने गले लगाकर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गले लगाने को ही विदेश नीति समझ लिया है…दरअसल दिल्ली के मावलंकर हाल में गुरुवार को रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन में कहीं न कहीं यह बात बैठ गई है कि विदेश नीति का मतलब नेताओं को गले लगाना है. इसके बाद राहुल गांधी ने संदीप दीक्षित को गले लगाकर दिखाया कि मौजूदा सरकार के लिए आज विदेश नीति का क्या मतलब है? राहुल गांधी ने कहा ज़रा सोचिए, कितनी अज्ञानता है. कि विदेश नीति का मतलब नेताओं को गले लगाना है. राहुल गांधी के गले लगाए जाने के बाद संदीप दीक्षित ने पूछा, ‘मेलोनी समझ के तो गले नहीं लगाया था.
Rahul Gandhi Hug Diplomacy : इस पर राहुल ने कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन कार्यक्रम में मौजूद भीड़ जरूर ठहाके मारकर हंसने लगी….अब राहुल के इस तौर-तरीके पर बीजेपी नेताओं ने सवाल खड़े करते हुए जोरदार हमला बोला है…भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और अमित मालवीय ने पलटवार करते हुए कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियों को शर्मनाक और आपत्तिजनक बताया। साथ ही दिवंगत पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की एक पोस्ट क्यूबा के क्रांतिकारी नेता फिडेल कास्त्रो और फिलिस्तीनी नेता यासिर अराफात के साथ शेयर की | बहरहाल राहुल की ‘हग डिप्लोमेसी’ पर बवाल है, और सियासत में उबाल भी | पक्ष विपक्ष दोनों ने इस मुद्दे पर एक दुसरे को जमकर घेरा है इन सबके क्या मायने है करेंगे विस्तार से चर्चा उससे पहले आपको सुनाते है किसने क्या कुछ कहा |
read more : 15 August 1947 : आजादी की 10 अनसुनी और ऐतिहासिक कहानियां, जिनसे बनी स्वतंत्र भारत की नींव

