,

खाटू धाम में विकास को लेकर अधिकारियों की बैठक, पार्किंग, सुविधाएं, भीड़ प्रबंधन पर हुआ मंथन

- Advertisement -
Ad imageAd image
Officials meet at Khatu Dham to discuss development, parking, facilities and crowd management

रिपोर्ट- सुमन

सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे में खाटू धाम के विकास कार्यों को लेकर सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एडीएम भावना शर्मा और उपखंड अधिकारी मोनिका सामोर ने की। हाल ही में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी द्वारा स्वदेश दर्शन योजना–2 के तहत निरीक्षण के बाद जयपुर में गठित कमेटी के सदस्य भी इस बैठक में शामिल हुए।

बैठक में पीडब्ल्यूडी, नगर पालिका, पर्यटन विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बाबा श्याम की नगरी में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, पार्किंग क्षमता बढ़ाने और आधारभूत सुविधाओं में सुधार पर विस्तृत चर्चा की गई।

नगर पालिका ईओ प्रवीण कुमार ने भीड़ प्रबंधन और सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ सुविधाओं के विस्तार संबंधी सुझाव रखे। वहीं एएसपी दीपक गर्ग ने चारों दिशाओं में बड़ी पार्किंग विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

अधिकारियों ने कहा कि विकास कार्यों की मौजूदा रूपरेखा का पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा और संशोधित योजनाओं को जल्द लागू किया जाएगा, ताकि आने वाले समय में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। एडीएम भावना शर्मा ने निर्देश दिए कि पर्यटन विभाग और नगर पालिका तीन दिनों के भीतर वास्तविक स्थिति का संयुक्त आकलन कर संशोधित कार्ययोजना प्रस्तुत करें। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, भाजपा नेता पवन पुजारी, गजानंद कुमावत, श्री श्याम मंदिर कमेटी अध्यक्ष पृथ्वी सिंह चौहान, मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. उज्जैन के मंदिर में

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर

Delimitation Bill: परिसीमन बिल पर सरकार का आत्मविश्वास, अगस्त में विशेष सत्र बुलाने के संकेत

Delimitation Bill प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए सांसदों के साथ हुई बैठक

‘इस्लामिक NATO’ की तैयारी! सऊदी, पाकिस्तान और तुर्की के बीच आज होगा बड़ा रक्षा समझौता

NATO: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच एक अहम त्रिपक्षीय रक्षा

PM Modi ने नेतन्याहू से फोन पर की बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा; भारत-इजरायल साझेदारी की समीक्षा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के

Handloom Day पर PM Modi की अपील, कहा- स्वदेशी और हथकरघा अपनाएं; सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

PM Modi: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 2 दिन

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. उज्जैन के मंदिर में

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 7 अगस्त 2026, शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए