,

बिहार चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत, भाजपा मुख्यालय में विजय उत्सव

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की भारी बहुमत से विजय के उपरांत आज भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में भव्य विजय उत्सव का आयोजन किया गया। पूरे परिसर में उत्साह, उल्लास और जोश का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, शहरी विकास मंत्री मनोहरलाल खट्टर, शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू, भोजपुरी कलाकार एवं सांसद मनोज तिवारी, विधानसभा अध्यक्ष ब्रजेन्द्र गुप्ता सहित अनेक विशिष्ट व्यक्तित्व कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने बिहार की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री का उद्बोधन रहा मुख्य आकर्षण

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने अपने उद्बोधन में एनडीए सरकार की प्रतिबद्धता, विकास के संकल्प और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया। प्रधानमंत्री का संबोधन सभी उपस्थित जनसमूह के लिए प्रेरणादायी पाथेय सिद्ध हुआ। भाजपा मुख्यालय में गूँजे विजय के नारे, नेताओं ने कहा—यह जनादेश विकास और विश्वास के नाम है।

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…