,

NBC Helicopter Crash: अमेरिका में लाइव कवरेज के दौरान NBC का हेलिकॉप्टर क्रैश, पत्रकार-पायलट समेत 3 की मौत

nbc-helicopter-crash

BY: Yoganand Shrivastva

NBC Helicopter Crash अमेरिका के लॉस एंजिल्स में मंगलवार शाम NBC न्यूज का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार एरियल फोटो जर्नलिस्ट एलियाना मोरेनो और पायलट जॉर्ज मार्सिनिव की मौत हो गई। हादसे में जमीन पर मौजूद एक व्यक्ति की भी जान चली गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद NBC लॉस एंजिल्स ने लाइव कवरेज रोक दी।

NBC Helicopter Crash NBC हेलिकॉप्टर लॉस एंजिल्स के सैन फर्नांडो वैली के चैट्सवर्थ इलाके में एक सेल्फ-स्टोरेज फैसिलिटी के पास पार्किंग में जा गिरा। इसके बाद उसमें आग लग गई और आसपास खड़ी कई गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ गईं। फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, दो लोगों को अस्पताल ले जाया गया, हालांकि उनकी हालत के बारे में जानकारी नहीं दी गई।

हेलिकॉप्टर से संपर्क टूटने के बाद मची अफरा-तफरी

NBC Helicopter Crash NBC एंकर कोलीन विलियम्स ने लाइव शो के दौरान बताया कि चैनल का हेलिकॉप्टर शाम करीब 7 बजे क्रैश हुआ और उससे सवार लोगों का संपर्क टूट गया था। हादसे के बाद स्टोरेज फैसिलिटी की पार्किंग में आग फैल गई और कंटेनर तथा वाहनों को भी नुकसान पहुंचा।

NBC के मुताबिक, जिस बस हादसे की कवरेज के लिए हेलिकॉप्टर गया था, वहां कई न्यूज हेलिकॉप्टर मौजूद थे। सामने आए फुटेज में हेलिकॉप्टर के दूर जाने के दौरान अचानक नीचे आने और फिर क्रैश होने का दृश्य दिखाई देता है।

जिस हादसे की कवरेज हो रही थी, उसमें भी 2 लोगों की मौत

NBC Helicopter Crash हेलिकॉप्टर दुर्घटना से करीब दो घंटे पहले नॉर्डहॉफ स्ट्रीट पर लॉस एंजिल्स मेट्रो बस और एक यात्री वाहन की टक्कर हुई थी। फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई और कई लोग घायल हुए। NBC का हेलिकॉप्टर इसी दुर्घटना की कवरेज कर रहा था।

हेलिकॉप्टर क्रैश की जांच नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन करेंगे। लॉस एंजिल्स की मेयर करेन बास ने हादसे को शहर के लिए बेहद दुखद रात बताया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई। कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने भी शोक व्यक्त किया।

Read this: PM Modi से मुलाकात के बाद जमीन विवाद में बड़ा मोड़, BJP विधायक से जुड़ी कंपनी ने उठाया बड़ा कदम

बैसाखी के सहारे Zaheer Iqbal, साथ में दिखीं सोनाक्षी; गणपति पंडाल का वीडियो वायरल

Zaheer Iqbal: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल इन

Israel को 40 हजार भारी बम देगा अमेरिका? ट्रंप प्रशासन ने तैयार किया 2.8 अरब डॉलर का बड़ा हथियार सौदा

Israel: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन इजरायल के लिए करीब 2.8

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में बारिश थमी

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 200 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ

Seva Sankalp Abhiyan: अंबिकापुर में बीजेपी ने जारी किया रोडमैप, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे कई कार्यक्रम

Seva Sankalp Abhiyan: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस से शुरू होगा अभियान अंबिकापुर

Mori Road Accident: मोरी में बड़ा सड़क हादसा, वाहन में सवार 10 लोगों में एक की मौत; 8-9 घायल

Mori Road Accident: खन्यासिणि गांव के पास हुआ सड़क हादसा उत्तराखंड के