नारी शक्ति संभालेंगी प्लंबर, फिटर और पंप ऑपरेटर की जिम्मेदारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

खीरी की 168 महिलाओं की मिला कुशल प्रशिक्षण  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप लखीमपुर खीरी में स्वयं सहायता समूह की 168 महिलाओं को चार दिवसीय प्रशिक्षण में प्लंबर, फिटर और पंप ऑपरेटर की ट्रेनिंग दी गयी। लखीमपुर खीरी की जिलाधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत पूरे प्रदेश में 1,297 महिलाओं को प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, पंप ऑपरेटर, मोटर मैकेनिक और राजगिरी मिस्त्री की ट्रेनिंग दी गयी है। वहीं सीएम योगी की महिलाओं को जल मिशन के तहत रोजगार उपलब्ध कराने की अनूठी पहल को साकार करते हुए अकेले लखीमपुर खीरी में सबसे अधिक 168 महिलाओं को प्लंबर, फिटर और पंप ऑपरेटर की ट्रेनिंग दी गयी है। डीएम दुर्गाशक्ति नागपाल के अनुसार अक्सर देखने में आता है कि पुरुष दिन में काम करने चले जाते हैं। इस दौरान घर की महिलाओं को पानी से संबंधित समस्या जैसे नल का खराब हो जाना, पानी न आना का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जब इसे ठीक करने पुरुष पहुंचते हैं तो वह असहज हो जाती हैं। इसे देखते हुए महिलाओं को नल को रिपेयर करने, टंकी का संचालन और फिटर की ट्रेनिंग दी गयी है। इससे जहां घर में मौजूद अकेली महिला सहज होंगी तो वहीं दूसरी ओर ये महिलाएं दूसरों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनेंगी।

प्रशिक्षुओं को दी गयी निःशुल्‍क टूलकिट

मिशन के तहत सभी महिलाओं को प्रशिक्षण के बाद प्लंबर ट्रेड की टूल किट में हथौड़ी, ब्लेड, इंची टेप, टेपलान टेप, छेनी, पाइप रिंच वितरित किया गया। इसी तरह फिटर ट्रेड में पाइप रिंच, हथौड़ा, पेचकस, कटर, पंप पंप और ऑपरेटर ट्रेड के लिए प्लास, ब्लेड, कटर, पेचकस, टेस्टर, रिंच, टेप टूलकिट का वितरण किया गया। प्रत्येक ट्रेड में 56-56 समूह की महिलाओं ने ट्रेनिंग प्राप्त की। डीएम ने बताया कि अटल सभागार में व्यावहारिक प्रशिक्षण लेने के बाद तहसील व ब्लॉक लखीमपुर के ग्राम पंचायत कालाआम में सभी 168 महिलाओं की कुशल प्रशिक्षकों की देखरेख में फील्ड विजिट कराकर हैंड्सऑन ट्रेनिंग भी कराई गई। इन महिलाओं ने गांव की परियोजना को न केवल देखा और समझा बल्कि जमीन पर भी काम को करके देखा।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 8 मई 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद शुभ

NSUI Protest : छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर रायपुर में NSUI का बड़ा प्रदर्शन

NSUI Protest : मुख्यमंत्री निवास घेरने निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच

Rabindranath Tagore Jayanti : गौरेला पेंड्रा मरवाही में मनाई गई गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर जयंती

संवाददाता :- प्रयास कैवर्त Rabindranath Tagore Jayanti : प्रतिमा पर माल्यार्पण कर

Lucknow यूपी में जनगणना-2027 का शंखनाद: सीएम योगी ने किया शुभारंभ, अब घर बैठे ऑनलाइन दे सकेंगे जानकारी

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ

Pilibhit: रिश्वतखोर लेखपाल पर डीएम का हंटर, ₹5000 की घूस मांगना पड़ा भारी, सेवा से निलंबित

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में भ्रष्टाचार के

Massive Theft : पंडरिया में चोरों का तांडव, एक ही रात 6 घरों में लाखों की चोरी

Massive Theft : ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और कीमती सामान

भोपाल से रवाना हुई ‘Somnath Swabhiman Yatra’, CM डॉ यादव ने 1100 श्रद्धालुओं को दिखाई हरी झंडी

Somnath Swabhiman Yatra: भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से गुरुवार को