,

कोंडागांव में मुस्लिम समाज ने आतंकवाद के खिलाफ फूंका पुतला

- Advertisement -
Ad imageAd image
Muslim community burnt effigy against terrorism in Kondagaon

पाकिस्तान के खिलाफ की नारेबाज़ी

रिपोर्ट: अमरेश कुमार झा, कोंडागांव

कोंडागांव, ब्रेकिंग न्यूज — जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के खिलाफ कोंडागांव में मुस्लिम समाज ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार की नमाज़ के बाद स्थानीय मस्जिद के सामने मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर आतंकवाद का पुतला फूंका और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाज़ी की।

विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ एक स्वर में आवाज उठाई और कहा कि इस्लाम शांति का धर्म है, और आतंक का इससे कोई संबंध नहीं। उन्होंने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की निंदा करते हुए कहा कि निर्दोष लोगों की जान लेना किसी भी धर्म में जायज़ नहीं है।

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाए और समाज को एकजुट होकर इस बुराई के खिलाफ खड़े होने का संदेश दिया।

मुस्लिम समाज की इस पहल की स्थानीय लोगों और प्रशासन ने भी सराहना की। उनका यह कदम समाज में आपसी भाईचारे और शांति के लिए एक सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

मुस्लिम समाज ने प्रशासन से मांग की कि आतंकवाद के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएं और दोषियों को सख्त से सख्त सज़ा दी जाए।

आज का राशिफल 26 अप्रैल 2025: सभी राशियों के लिए ज्योतिषीय भविष्यवाणी और सलाह

Chanakya Niti: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को जरूर बताएं चाणक्य की ये 7 बातें, जिंदगी भर आएंगी काम

Chanakya Niti: रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का त्योहार

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में