MPPSC 2025: 3 जनवरी से आवेदन, 16 फरवरी से एग्ज़ाम, जानिए ऐसे करें APPLY

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MPPSC 2025: Application from January 3, exam from February 16, how to apply?

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी एमपीपीएससी ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 3 जनवरी, 2025 से शुरू होगी। आवेदन करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि, वे आधिकारिक वेबसाइट https:// mppsc.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन अगले महीने फरवरी में होगा।


पीएससी की ओर से कुल 158 पदों पर भर्ती के लिए राज्य सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन 31 दिसंबर, 2024 को जारी किया गया था। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन 3 जनवरी, 2025 से शुरू होकर 17 जनवरी, 2025 तक चलेगी। परीक्षार्थी निर्धारित अवधि mppsc.mp.gov.in में अप्लाई कर सकते हैं। जारी सूचना में आगे यह कहा गया है कि परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले मूल निवासी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी और दिव्यांग कैंडिडेट्स को 250 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, सभी श्रेणी और एमपी से बाहर के निवासी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन व परीक्षा शुल्क 500 रुपये देने होंगे। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

किस तरह करें अप्लाई
एससी राज्य सेवा परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in/NoticeBoard पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध एसएसई लिंक पर क्लिक करना होगा। अब यहां पूछी गई सब डिटेल्स को एंटर करना होगा। इसके बाद निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।
प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, एसएसई प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी,2025 को किया जाएगा। एग्जाम दो पालियों में कंडक्ट कराया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 11फरवरी, 2025 को जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही परीक्षा के लिए प्रिंटआउट लेकर रख सकेंगे। इस एग्जाम के लिए ऑनलाइन मोड में ही केवल एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे। आयोग की ओर से जारी सूचना में यह भी कहा गया है कि आवेदन पत्र में हुई किसी भी त्रुटि का सुधार मुख्य परीक्षा या इंटरव्यू के लेवल पर नहीं किया जा सकेगा, इसलिए अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा के आवेदन पत्र को सावधानी से भरें।

MPHeliTourism : एमपी में आसमान से आस्था का सफर, CM डॉ मोहन यादव ने की पहल

Report- Aakash Sen MPHeliTourism : आस्था, आध्यात्म और अद्भुत शिल्पकला का अनूठा

Bargi Dam Ccruise Accident : बरगी डैम में क्रूज हादसा, 4 की मौत; कई लोग लापता

रिपोर्ट-सोमनाथ मिश्रा Bargi Dam Ccruise Accident : तेज तूफान के बीच पर्यटकों

Khargone मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

Khargone मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन दिनों प्रदेश की

Indore: जन्मदिन पर नए कपड़ों के लिए नहीं मिले 5 हजार, 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

Indore इंदौर के छोटी ग्वालटोली क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई

New Delhi: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की BJP अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात, संगठन और विकास पर चर्चा

New Delhi: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय

GT vs RCB आज, प्लेऑफ रेस में बड़ा मुकाबला, किसकी होगी जीत?

GT vs RCB: Indian Premier League 2026 का 42वां मुकाबला गुरुवार शाम