,

MP Weather Cold Wave: एमपी में सर्दी का नया अटैक – पारा 10 के नीचे, 8 फरवरी से बदलेगा मौसम

MP Weather Cold Wave

MP Weather Cold Wave: पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम का असर खत्म होते ही मध्य प्रदेश में ठंड फिर तेज हो गई है। उत्तरी हवाओं के चलते दिन में ठिठुरन बढ़ गई है, जबकि रात का तापमान कई जगहों पर 10 डिग्री से नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते एक सप्ताह से चल रहा ओले-बारिश का दौर गुरुवार को थम गया, जिसके बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

MP Weather Cold Wave: 8 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे

बुधवार-गुरुवार की रात ग्वालियर समेत 8 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में सबसे ठंडा राजगढ़ रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। रीवा में 7.2, खजुराहो में 8.2, दतिया में 8.4, दमोह और सतना में 9.6 तथा पचमढ़ी में 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

MP Weather Cold Wave

बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल और उज्जैन में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री, इंदौर में 13.2 और जबलपुर में 13.5 डिग्री रहा। ग्वालियर में रात का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घने कोहरे के कारण दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनों की टाइमिंग प्रभावित हुई है, खासकर मालवा, सचखंड और शताब्दी एक्सप्रेस पर इसका असर देखने को मिला।

आज हल्के कोहरे का असर

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार सुबह ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और उज्जैन संभाग के कुछ जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे का असर देखा गया।

MP Weather Cold Wave

MP Weather Cold Wave: अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम

7 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्का कोहरा रहेगा। बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन ठंड का असर बना रहेगा। वहीं 8 फरवरी को कई जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे के साथ नया मौसम सिस्टम सक्रिय होने के संकेत हैं, जिससे कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में 20 हजार…