,

MP News 14-01-2026: जानें मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

MP News 14-01-2026

MP News 14-01-2026:

१. मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी
ज्योतिष मठ के अनुसार 14 जनवरी को दोपहर बाद संक्रांति का क्षण है, इसलिए अगले दिन 15 जनवरी को सूर्य मकर राशि में उदय होने पर पर्व मनाया जाएगा।

MP News 14-01-2026: मकर संक्रांति पर मौसम साफ रहेगा

ग्वालियर और दतिया में कड़ाके की सर्दी बनी रहेगी, जबकि भोपाल, इंदौर और उज्जैन में दिन के समय धूप खिलेगी, कोहरे का असर कम होगा।

MP News 14-01-2026

३. ऑनलाइन फ्रॉड में ‘मोदी’ नाम का दुरुपयोग
फर्जी आईपीएस अधिकारी ने ठगी के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का नाम लेकर कार्रवाई को गोपनीय रखने की बात कही, ताकि आरोपी फरार न हों।

MP News 14-01-2026: मध्यप्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर बना उलझन का कारण

जबलपुर में फ्लाईओवर पर साइन बोर्ड और इंडिकेशन में खामियों से वाहन चालकों को परेशानी, एक कॉन्स्टेबल ने वीडियो बनाकर सच उजागर किया।

MP News 14-01-2026

५. भागीरथपुरा हादसा: 33 मरीज अब भी अस्पताल में भर्ती
इंदौर में हादसे के बाद 8 मरीज आईसीयू में, जिनमें से 3 वेंटिलेटर पर हैं; जल सुनवाई में टैंकरों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं।

MP News 14-01-2026

६. महाकाल महोत्सव का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री
उज्जैन में पांच दिवसीय महाकाल महोत्सव की शुरुआत, उद्घाटन सत्र में शंकर महादेवन ‘शिवोऽहम्’ की प्रस्तुति देंगे।

७. छात्रा से शिक्षक पर गंभीर आरोप
सिंगरौली में पास कराने के बदले अनुचित मांग का आरोप, छात्रा के पति ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई।

८. कर्मचारियों के लिए कैशलेस हेल्थ स्कीम की तैयारी
मध्यप्रदेश सरकार कर्मचारी संगठनों से सुझाव लेकर योजना बना रही है, चार स्लैब में अंशदान कटौती का प्रस्ताव।

९. राज्यसभा सीटों को लेकर राजनीतिक मंथन तेज
एक माह बाद मध्यप्रदेश की तीन सीटें खाली होंगी, कांग्रेस और भाजपा में उम्मीदवारों को लेकर असमंजस और चर्चा जारी।

यह खबर भी पढ़ें: chhatarpur news 13 january : कुत्ते ने ऐसे बचाई उल्लू की जान…!

१०. 1.22 लाख शिक्षकों को चौथा क्रमोन्नति वेतनमान
कैबिनेट के फैसले से शिक्षकों के वेतन में 3 से 6 हजार रुपये की बढ़ोतरी, साथ ही 1.80 लाख रुपये तक एरियर मिलेगा।