एमपी: धर्मांतरण कराने वालों को फांसी की सजा, सीएम डॉ. यादव ने कहा- ऐसे अपराधियों को नहीं मिलेगी माफी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MP: Death penalty for those who convert

भोपाल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में जबरन धर्मांतरण कराने वालों को फांसी की सजा देने का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने इस तरह के अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही।

लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर हुई राशि

मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना के तहत 1.27 करोड़ महिलाओं के खातों में 1250 रुपए की राशि सिंगल क्लिक के जरिए ट्रांसफर की। मार्च 2025 तक के लिए लगभग 1552.73 करोड़ रुपए की धनराशि महिलाओं के खातों में भेजी गई। इसके अलावा, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शनधारी महिलाओं को भी डीबीटी के माध्यम से सहायता राशि दी गई।

महिला अधिकारियों ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था

इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री की सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी महिला अधिकारियों को सौंपी गई। उप पुलिस अधीक्षक बिट्टू शर्मा सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रही थीं, जबकि मुख्यमंत्री का वाहन इंस्पेक्टर इरशाद अली चला रही थीं। कारकेड संचालन की जिम्मेदारी सपना सहित अन्य महिला चालकों के पास थी। वहीं, ओएसडी के रूप में अंडर सेक्रेटरी श्रीलेखा श्रोत्रिय कार्यरत रहीं, जबकि प्रेस अधिकारी की भूमिका बिंदू सुनील और सोनिया परिहार ने निभाई।

नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास, पुलिस विभाग और पंचायत विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। महिलाओं की नियुक्ति के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

सीहोर जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तहत 200 से अधिक महिलाओं को ई-साइकिल प्रदान की गईं। इसके अलावा, राज्य में स्व-सहायता समूहों के माध्यम से कई महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया गया है, जिन्हें ‘लखपति दीदी’ के रूप में पहचाना जा रहा है।

महिला अधिकारियों को मंच पर विशेष स्थान

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने महिला अधिकारियों को विशेष मान्यता दी। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी समेत अन्य वरिष्ठ महिला अधिकारियों को मंच पर आमंत्रित किया। पहले ये अधिकारी दर्शक दीर्घा में बैठी थीं, लेकिन मुख्यमंत्री ने उन्हें सम्मानपूर्वक मंच पर बैठने का अनुरोध किया।

इस कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, निर्मला भूरिया, सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवान दास सबनानी और विधायक रामेश्वर शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महिलाओं की भूमिका और उपलब्धियों को सम्मानित किया गया तथा उन्हें प्रेरित करने के लिए कई योजनाओं की जानकारी साझा की गई। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में और भी प्रभावी कदम उठाएगी।

Development Projects : सीएम डॉ. मोहन यादव ने खोला पिटारा, शाजापुर को दी 388 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Development Projects : आयुर्वेदिक कॉलेज-हॉस्पिटल, 4- सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण Development Projects

Tree Cutting Accident: बरगद का पेड़ काटते समय डंगाल के नीचे दबकर ग्रामीण की मौत

Tree Cutting Accident: गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक