Moradabad : दोस्ती, प्यार और फिर शादी—दो युवतियों ने एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का किया फैसला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Moradabad

Report: Danveer singh

Moradabad उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ दो युवतियों ने सामाजिक बंधनों को दरकिनार कर एक-दूसरे के साथ विवाह रचा लिया है। मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती और रामपुर की रहने वाली उसकी सहेली ने एक-दूसरे को अपना जीवनसाथी चुन लिया है। इस फैसले के बाद दोनों के परिवारों और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

बुआ के घर शुरू हुई थी प्रेम कहानी

Moradabad जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद के भगतपुर की रहने वाली युवती कुछ समय पहले रामपुर स्थित अपनी बुआ के घर गई थी। वहाँ उसकी मुलाकात बुआ के घर के सामने रहने वाली एक युवती से हुई। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। प्यार का परवान इस कदर चढ़ा कि 31 जनवरी को दोनों ने पारंपरिक रूप से एक-दूसरे की माँग भरकर विवाह कर लिया और साथ रहने की कसम खाई।

परिजनों की शिकायत और युवतियों का सरेंडर

Moradabad शादी के बाद जब दोनों अपने घरों से लापता हुईं, तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए संबंधित थानों में गुमशुदगी की तहरीर दी। हालांकि, मामला तब साफ हुआ जब दोनों युवतियाँ खुद थाने पहुँच गईं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के सामने बेबाकी से स्वीकार किया कि वे बालिग हैं और अपनी मर्जी से एक-दूसरे के साथ शादी कर चुकी हैं। युवतियों ने सुरक्षा की मांग करते हुए स्पष्ट कर दिया कि वे अब अलग नहीं होना चाहतीं।

कानूनी प्रक्रिया और ‘वन स्टॉप सेंटर’

Moradabad मामले की संवेदनशीलता और सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने दोनों युवतियों को ‘वन स्टॉप सेंटर’ भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों बालिग हैं, इसलिए उनके बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराए जाएंगे। कानून और कोर्ट के निर्देशों के आधार पर ही आगे का फैसला लिया जाएगा। फिलहाल, यह मामला पूरे इलाके में कौतूहल का विषय बना हुआ है, जहाँ एक ओर परिजन इस रिश्ते के खिलाफ हैं, वहीं युवतियाँ अपने अधिकार के लिए डटी हुई हैं।

Read this: Lalitpur : शराब के खिलाफ महिलाओं का ‘रणचंडी’ रूप, दुकानों में तोड़फोड़ और सड़कों पर बहाई शराब

uttar pradesh : अयोध्या महायज्ञ में आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते काबू पाया

uttar pradesh : रामनवमी महायज्ञ में अफरा-तफरी, हताहत नहीं उत्तर प्रदेश के

Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वनों की समृद्धि और जैव विविधता के प्रति संवेदनशील

Bhopal : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वन्य जीव संरक्षण

Gwalior : केआरजी कॉलेज की ऐतिहासिक बावड़ी का कायाकल्प: दो दिवसीय जल संरक्षण अभियान का आगाज़

Gwalior : प्रतिष्ठित शासकीय कमला राजा कन्या स्नातकोत्तर (KRG) स्वशासी महाविद्यालय में

Raipur : PCC चीफ दीपक बैज का आरोपों का बृहद बयान

Raipur : आबकारी विभाग में पावर सप्लाई और वित्तीय भ्रष्टाचार पर बड़ा

Bhopal : नेहरू नगर को मिलेगी मंगल भवन की सौगात, किशन सूर्यवंशी ने किया भूमिपूजन

Bhopal के नेहरू नगर डी-सेक्टर में अब सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के

volleyball tournament : पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास का भव्य आयोजन

volleyball tournament : सतना में बॉलीबाल टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ, खिलाड़ियों में

Chhattisgarh News : पश्चिम एशिया तनाव के बीच छत्तीसगढ़ अलर्ट, मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक

Chhattisgarh News : सप्लाई व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को सतर्क रहने के

Bhopal News: अब बदलेगा भोपाल के इकबाल मैदान का नाम!

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इकबाल मैदान का नाम

India crisis management: प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों संग अहम बैठक

India crisis management: पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र की नजर, राज्यों से

Prayagraj : शादीशुदा पुरुष का लिव-इन में रहना अपराध नहीं

Prayagraj इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक ऐतिहासिक टिप्पणी करते हुए कहा है

Indore: तेजाजी नगर के पटेल मार्केट में भीषण आग, तीन दुकानें जलकर खाक

Report: Devendra Jaiswal Indore इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित पटेल

Legal Awareness Camp: भोपाल में 29 मार्च को वृहद विधिक जागरूकता शिविर, कैरियर कॉलेज में होगा आयोजन

Legal Awareness Camp: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) नई दिल्ली और मध्यप्रदेश

Ranchi राहत की पटरी: रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर फिर दौड़ी ट्रेनें, सफल ट्रायल के बाद सेवाएं बहाल

रिपोर्टर :- अमित वर्मा Ranchi झारखंड के रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर पिछले कई