,

Jamtara नगर निकाय चुनाव: नामांकन के अंतिम दिन रीना कुमारी का जोरदार शक्ति प्रदर्शन

Jamtara

Report: Ratan kumar

Jamtara : नगर निकाय चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन जामताड़ा में चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई। भाजपा समर्थित प्रत्याशी और निवर्तमान अध्यक्ष रीना कुमारी ने भारी जनसमर्थन के बीच अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस दौरान शहर की सड़कों पर समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा, जिसे आगामी चुनाव के लिए एक बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

चंचला मंदिर से शुरू हुआ विशाल जुलूस

Jamtara नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद रीना कुमारी ने चंचला मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। इसके बाद एक भव्य रैली निकाली गई, जो जामताड़ा के मुख्य बाजार, टावर चौक, सुभाष चौक और इंदिरा चौक से होकर गुजरी। हजारों की संख्या में मौजूद समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। कार्यकर्ताओं का उत्साह आगामी चुनाव में भाजपा की मजबूत स्थिति की ओर इशारा कर रहा था।

विकास के नाम पर मांगा समर्थन

Jamtara रैली को संबोधित करते हुए रीना कुमारी ने अपने पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों पर एक बार फिर मुहर लगाएगी। रीना कुमारी ने कहा, “पिछले वर्षों में हमने नगर पंचायत क्षेत्र की सूरत बदलने का प्रयास किया है। यदि जनता दोबारा मौका देती है, तो विकास की इस गति को और अधिक विस्तार दिया जाएगा।”

राज्य सरकार की नीतियों पर बरसे रणधीर सिंह

Jamtara इस मौके पर पूर्व कृषि मंत्री रणधीर कुमार सिंह और पूर्व नगर अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल विशेष रूप से उपस्थित रहे। मीडिया से बात करते हुए रणधीर सिंह ने राज्य सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने भाजपा की मांग को दरकिनार करते हुए दलीय आधार पर चुनाव न कराकर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया है। साथ ही, उन्होंने बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान कराने की प्रक्रिया पर भी संदेह व्यक्त किया।

Read this: Khanpur News: इलाज की आड़ में छेड़छाड़, फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. ग्वालियर में प्रेमिका की हत्या,

PM Modi ने 7.8% GDP ग्रोथ पर जताई खुशी, बोले- संकटों के बीच भी तेज रफ्तार से बढ़ रहा भारत

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ

CG: Top 10 News

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ के 21 जिलों में

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. ग्वालियर में प्रेमिका की हत्या,

Jharkhand में सीजनल इन्फ्लूएंजा को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में बनेंगे 10 बेड के आइसोलेशन वार्ड

Jharkhand: झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 1 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान