,

Khanpur News: इलाज की आड़ में छेड़छाड़, फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

Khanpur News

Report by: Sushil Jha, Edit by: Priyanshi Soni

Khanpur News: खानपुर के लंढौरा क्षेत्र में इलाज के बहाने युवती के साथ अभद्रता करने के आरोप में फर्जी डॉक्टर रिजवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

Khanpur News: अभियुक्त की पहचान और गिरफ्तारी

Khanpur News

पुलिस ने आरोपी रिजवान को ग्राम मुख्याली खुर्द, थाना लक्सर का निवासी बताया। 3 फरवरी को पुलिस टीम ने उसे नामजद आरोपी के रूप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और जेल भेज दिया।

c: पुलिस की चेतावनी और जांच जारी

पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिला संबंधित मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मामले की आगे की जांच जारी है।

Read also: Pauri News: श्रीनगर में तहसील दिवस, 10 शिकायतें दर्ज, जिलाधिकारी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश