,

CM Press Conference: केंद्रीय बजट आत्मनिर्भर भारत की मजबूत तस्वीर पेश करता है- CM नायब सिंह सैनी

CM Press Conference

Report by: Kapoor Sahib, Edit by :Priyanshi Soni

CM Press Conference: केंद्रीय बजट पर आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की स्पष्ट तस्वीर प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि बजट में विकसित भारत के चार प्रमुख स्तंभ- गरीब, युवा, महिला और किसान- को केंद्र में रखा गया है। देश की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए सार्वजनिक पूंजीगत व्यय को बढ़ाकर लगभग 12 लाख 20 हजार करोड़ रुपये किया गया है।

CM Press Conference: कौशल विकास, तकनीक और स्टार्टअप पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री ने बताया कि युवा कौशल विकास और शिक्षा क्षेत्र के लिए 1 लाख 39 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, बायोटेक और साइबर सिक्योरिटी जैसी उन्नत तकनीकों के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का विशेष फंड रखा गया है, जिससे गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला और रोहतक जैसे शैक्षणिक व तकनीकी केंद्रों को सीधा लाभ मिलेगा। स्टार्टअप और उद्यमिता के लिए 7,500 करोड़ रुपये के प्रावधान से हरियाणा का स्टार्टअप इकोसिस्टम और मजबूत होगा।

CM Press Conference: महिला, स्वास्थ्य और फार्मा सेक्टर को बड़ा बढ़ावा

महिला रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए लगभग 8,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बायोफार्मा क्षेत्र के लिए 10 हजार करोड़ रुपये तथा स्वास्थ्य एवं बुनियादी ढांचे के लिए 20 हजार करोड़ रुपये और मेडिकल टूरिज्म के लिए 5,000 करोड़ रुपये का समर्थन दिया गया है। इससे गुरुग्राम, पंचकूला, रोहतक और करनाल में फार्मा क्लस्टर, मेडिकल कॉलेज और आधुनिक अस्पतालों को नई गति मिलेगी।

CM Press Conference: कृषि, उद्योग और शहरी विकास को मिलेगी नई ताकत

CM Press Conference

कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए 1 लाख 62 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बागवानी और उच्च मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा देने से दक्षिण हरियाणा और शुष्क क्षेत्रों के किसानों के लिए नए अवसर खुलेंगे। सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और बायोफार्मा को बढ़ावा देने वाली योजनाओं से गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत में नए निवेश आएंगे। 200 पुराने औद्योगिक क्लस्टरों के पुनर्जीवन से पानीपत, यमुनानगर और अंबाला जैसे शहरों को नई ऊर्जा मिलेगी।

CM Press Conference: रेलवे और कर आवंटन में हरियाणा को बड़ी राहत

मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा को रेलवे क्षेत्र के लिए 3,566 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं और राज्य के 34 रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक बनाया जा रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में हरियाणा को केंद्रीय करों से लगभग 20,772 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5,547 करोड़ रुपये अधिक है।

CM Press Conference: विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में कदम

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह बजट भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित होगा और 16वें वित्त आयोग से मिलने वाले अतिरिक्त संसाधन हरियाणा को तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ाएंगे।

Read also: Cheeka News: गुहला-चीका में तड़के बड़ा हादसा, अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकराया, बिजली का खंभा टूटा

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…