,

Budget Session 2026 : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को ‘गद्दार’ कहा, संसद के गेट पर पर तीखी बहस

- Advertisement -
Ad imageAd image
Budget Session 2026

Budget Session 2026 : संसद परिसर में बयानबाज़ी से गरमाया माहौल

Budget Session 2026 : नई दिल्ली: संसद परिसर में बुधवार को उस समय राजनीतिक तापमान बढ़ गया, जब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी बहस हो गई। दोनों नेताओं के बीच हुई इस नोकझोंक का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Budget Session 2026

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू संसद के मकर द्वार के पास मौजूद कांग्रेस सांसदों के समूह के पास से गुजर रहे थे, तभी राहुल गांधी ने उन पर कटाक्ष करते हुए टिप्पणी की। राहुल गांधी ने बिट्टू को लेकर तंज कसते हुए उन्हें “गद्दार” कहा और हाथ मिलाने की कोशिश भी की।

राहुल गांधी ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, “नमस्ते भाई, मेरे गद्दार दोस्त… चिंता मत करो, तुम वापस कांग्रेस में आ जाओगे।” उल्लेखनीय है कि रवनीत सिंह बिट्टू पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे और बाद में पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें केंद्र सरकार में मंत्री पद मिला।

Budget Session 2026 : बिट्टू का तीखा जवाब

राहुल गांधी की टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राहुल गांधी से हाथ मिलाने से इनकार करते हुए कहा कि उनका उन लोगों से कोई संबंध नहीं है, जिन्हें वह “देश का दुश्मन” मानते हैं। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच कुछ देर तक तीखी बहस होती रही, हालांकि बाद में वे अलग-अलग दिशाओं में आगे बढ़ गए।

Budget Session 2026

Budget Session 2026 : संसद परिसर में कांग्रेस का प्रदर्शन

इसी दौरान कांग्रेस सांसदों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर संसद की सीढ़ियों पर विरोध प्रदर्शन किया। सांसदों के हाथों में “PM समझौता कर चुके हैं” लिखे पोस्टर देखे गए। इससे पहले राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया था कि सरकार ने इस व्यापार समझौते को लेकर देशहित से समझौता किया है।

गौरतलब है कि मंगलवार को अनुशासनहीन आचरण के आरोप में कांग्रेस के सात और CPI-M के एक सांसद सहित कुल आठ विपक्षी सांसदों को बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया था। निलंबित सांसदों में गुरजीत सिंह औजला, हिबी ईडन, डीन कुरियाकोस, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, बी. मणिक्कम टैगोर, डॉ. प्रशांत पाडोले, चमाला किरण कुमार रेड्डी और एस. वेंकटेशन शामिल हैं, जिन्होंने संसद परिसर में विरोध जारी रखा।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल