By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News

Archives

  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • April 2023
  • February 2023
  • December 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • December 2020
  • November 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020

Categories

  • Blog
  • One Line Breaking News
  • Pin Post
  • अग्निपथ
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उड़ीसा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कर्नाटक
  • केरल
  • खेल
  • गुजरात
  • गोवा
  • चंडीगढ़
  • छत्तीसगढ
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • देश- विदेश
  • धर्म-संस्कृति
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • बिहार चुनाव 2025
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यकाल
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मिजोरम
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लद्दाख़
  • वीडियो
  • व्यापार – रोज़गार
  • सिक्किम
  • स्वदेश एजेंडा
  • स्वदेश शॉर्ट्स
  • स्वदेश स्पेशल
  • हरियाणा
  • हास्य-हथौड़ा
  • हिमाचल प्रदेश
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > हास्य-हथौड़ा > Hasya Hathauda 10 : ‘रील क्रांति’, न कोई गिरफ्तारी, न कोई संघर्ष, न कोई जोखिम !
हास्य-हथौड़ा

Hasya Hathauda 10 : ‘रील क्रांति’, न कोई गिरफ्तारी, न कोई संघर्ष, न कोई जोखिम !

Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Last updated: February 4, 2026 8:56 pm
By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Share
4 Min Read
Hasya Hathauda 10
Hasya Hathauda 10
SHARE

Vijay Nandan डिजिटल एडिटर

Hasya Hathauda 10 : भैया, हम एक ऐसे दौर में जी रहे हैं, जहां क्रांति अब सड़कों पर नहीं, रील्स में होती है। पहले लोग आंदोलन के लिए घर से निकलते थे, अब मोबाइल निकालते हैं। पहले नारे लगते थे, अब कैप्शन लगते हैं और सबसे बड़ी बात क्रांति अब इतनी आसान हो गई है, कि उसे चाय खत्म होने से पहले निपटाया जा सकता है।

Contents
Hasya Hathauda 10 : चाय बन गई क्या?ये भी पढ़िए : अहंकार, अभिमान और दंभ, तीनों की चाय पर चर्चा… ! 

सुबह-सुबह आंख खुलते ही कोई न कोई रील बताती है कि देश बर्बाद हो चुका है। दूसरी रील बताती है कि देश बच चुका है। तीसरी रील समझाती है कि असल में देश है ही नहीं, सब मैनेजमेंट है। आम आदमी बिस्तर पर बैठे-बैठे तीनों क्रांतियों में हिस्सा ले लेता है। बस अंगुली ऊपर-नीचे करनी पड़ती है।

रील बनाने वाला युवा गुस्से में होता है। आंखें लाल, आवाज भारी और बैकग्राउंड में देशभक्ति वाला म्यूज़िक। वह बताता है कि अब बहुत हो गया, जनता जाग चुकी है और सिस्टम हिलने वाला है। वीडियो खत्म होते ही वह फोन रखता है और पूछता है।

Hasya Hathauda 10 : चाय बन गई क्या?

असल जिंदगी में सिस्टम वही रहता है, बस रील का फ़िल्टर बदल जाता है। क्रांति करने वाला युवा जब बिजली का बिल भरने जाता है तो लाइन में चुपचाप खड़ा रहता है। सरकारी दफ्तर में वही क्रांतिकारी अचानक बहुत सभ्य हो जाता है, सर, जरा देख लीजिए ना।

Hasya Hathauda 10 : रील की क्रांति में सबसे सुरक्षित चीज होती है, जिम्मेदारी।
न कोई गिरफ़्तारी, न कोई संघर्ष, न कोई जोखिम। बस एक वीडियो, दस हैशटैग और आपकी सौ लाइक रील क्रांति सफल।

सोशल मीडिया पर लोग कहते हैं, अगर जनता साथ आ जाए तो सब बदल सकता है लेकिन जनता असल में साथ आने को कहती है। भैया, आज नहीं… नेट स्लो है।

Hasya Hathauda 10 : सबसे दिलचस्प बात यह है कि रील की क्रांति हमेशा दूसरों से उम्मीद करती है।
कोई कहता है युवा आगे आए। युवा कहता है बुज़ुर्ग समझें। बुज़ुर्ग कहते हैं सरकार करे। सरकार कहती है कमेटी बनेगी और कमेटी बनने तक एक नई रील आ जाती है।

आज क्रांति का पैमाना यह नहीं कि आपने क्या बदला, बल्कि ये है कि आपकी रील कितनी वायरल हुई। अगर व्यूज कम हैं तो क्रांति असफल मानी जाती है इसलिए लोग मुद्दा नहीं चुनते, ट्रेंड चुनते हैं। देश बदलने की जिम्मेदारी अब संविधान से ज़्यादा एल्गोरिदम पर है।

Hasya Hathauda 10 : नतीजा यह है कि देश वही है, समस्याएं वही हैं, सिस्टम वही है बस हर शाम एक नई रील आती है और हर सुबह वही पुरानी चाय। क्योंकि आज के दौर में रील में क्रांति करना आसान है, असल में बदलाव मेहनत से आता है और मेहनत…वो तो अगली रील में करेंगे।

ये भी पढ़िए : अहंकार, अभिमान और दंभ, तीनों की चाय पर चर्चा… ! 

TAGGED:Hindi NewsTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Follow:
लगभग 20 वर्षों का अनुभव इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का है, जहां कई प्रमुख न्यूज़ चैनलों के साथ काम किया। पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और खबरों को नई तकनीक व तेज रिपोर्टिंग स्टाइल के साथ प्रस्तुत कर रहे हैं। समाचारों की गहराई, निष्पक्षता और सटीकता पहचान है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Hul Diwas Jharkhand 2026
झारखंड

Hul Diwas Jharkhand 2026: हूल दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन ने अमर शहीद सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि, कहा— ‘कमजोरों के हक के लिए सुलगती रहेगी क्रांति की चिंगारी’

By Yoganand Shrivastava
IMD Rain Alert Monsoon
दिल्ली

IMD Rain Alert Monsoon: देश भर में मानसून की धुआंधार एंट्री: दिल्ली-NCR में बदलेगा मिजाज; UP, बिहार और MP समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

By Yoganand Shrivastava
Pratapgarh Honor Killing
उत्तर प्रदेश

Pratapgarh Honor Killing: प्रतापगढ़ में ‘ऑनर किलिंग’: प्रेम विवाह से नाराज साले ने जीजा को गोलियों से भूना, मौके पर ही मौत, जांच में जुटी पुलिस

By Yoganand Shrivastava
Basti Post Mortem House
उत्तर प्रदेश

Basti Post Mortem House: यूपी के बस्ती में स्वास्थ्य व्यवस्था शर्मसार: टेबल के बजाय जमीन पर लिटाकर किया शव का पोस्टमार्टम, लाइव वीडियो वायरल

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार
कलकत्ता हाईकोर्ट ने माता-पिता के भरण-पोषण मामले में अहम फैसला सुनाया
Parents Maintenance : कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, आर्थिक रूप से सक्षम माता-पिता बेटे से नहीं मांग सकते गुजारा भत्ता, जानें कोर्ट ने क्या कहा
June 30, 2026
Hul Diwas Jharkhand 2026
Hul Diwas Jharkhand 2026: हूल दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन ने अमर शहीद सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि, कहा— ‘कमजोरों के हक के लिए सुलगती रहेगी क्रांति की चिंगारी’
June 30, 2026
IMD Rain Alert Monsoon
IMD Rain Alert Monsoon: देश भर में मानसून की धुआंधार एंट्री: दिल्ली-NCR में बदलेगा मिजाज; UP, बिहार और MP समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
June 30, 2026

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?