Bhopal news: भोपाल में शराब पीने के बाद सोए व्यक्ति की संदिग्ध मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Bhopal news: कोहेफिजा थाना क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक रात में शराब के नशे में घर लौटा था और खाना खाने के बाद सो गया, लेकिन सुबह वह नींद से नहीं जाग सका। शरीर पर किसी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 50 वर्षीय संतोष सोनी के रूप में हुई है, जो एक शराब कंपनी में कर्मचारी था। कंपनी का कार्यालय कोहेफिजा इलाके में स्थित है, जहां वह अन्य कर्मचारियों के साथ काम करता था और दफ्तर के एक हिस्से में ही रह रहा था। शुक्रवार रात वह रोज की तरह भोजन करने के बाद सो गया था।

शनिवार सुबह जब उसके साथी कर्मचारी ने उसे जगाने की कोशिश की, तो शरीर में कोई हलचल नहीं पाई गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।