,

T20 World Cup Winners List: अब तक कौन-कौन सी टीमें बनी हैं चैंपियन, पढ़िए पूरी खबर

T20 World Cup Winners List

T20 World Cup Winners List: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं, जिसमें कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। खास बात यह है कि टीम इंडिया इस बार डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर मैदान में उतरेगी और उसके पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा।

T20 World Cup Winners List

T20 World Cup Winners List: टीम इंडिया के पास दो बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका

अब तक खेले गए T20 वर्ल्ड कप के 9 संस्करणों में केवल 3 टीमें ही ऐसी रही हैं, जो 2-2 बार खिताब जीतने में सफल रही हैं। इनमें ये शामिल हैं:

  • भारत
  • इंग्लैंड
  • वेस्टइंडीज


अगर टीम इंडिया इस बार खिताब जीतने में कामयाब रहती है, तो वह 3 बार T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन जाएगी। इसके अलावा, अब तक कोई भी टीम अपने घरेलू मैदान पर T20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है, ऐसे में भारत के पास एक और इतिहास रचने का मौका है।

T20 World Cup Winners List

भारत-पाक मैच पर बना सस्पेंस

भारतीय टीम ने 2007 में खेले गए पहले T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को फाइनल में हराकर खिताब जीतकर इतिहास रचा था। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में मिली उस जीत को आज भी फैंस याद करते हैं।
हालांकि, T20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को प्रस्तावित भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर सस्पेंस बना हुआ है। खबर है कि पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ मैच खेलने की अनुमति नहीं दी है, जिसके चलते यह हाई-वोल्टेज मुकाबला रद्द भी हो सकता है।

T20 World Cup Winners List: T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीमें और कप्तान

  • 2009: पाकिस्तान – यूनिस खान
  • 2010: इंग्लैंड – पॉल कॉलिंगवुड
  • 2012: वेस्टइंडीज – डैरेन सैमी
  • 2014: श्रीलंका – लसिथ मलिंगा
  • 2016: वेस्टइंडीज – डैरेन सैमी
  • 2021: ऑस्ट्रेलिया – आरोन फिंच
  • 2022: इंग्लैंड – जोस बटलर

T20 World Cup Winners List: कौन बनेगा 10वें एडिशन का चैंपियन?

अब सभी की निगाहें T20 वर्ल्ड कप 2026 पर टिकी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम इंडिया अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव कर इतिहास रचती है या कोई नई टीम ट्रॉफी पर कब्जा जमाती है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…