बोकारो: कोयले में हो रहा था खेला, खनन विभाग ने रेड डाली तो..ये मिला…

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Mining department raids in Bokaro, 30 tons of illegal raw coal seized

रिपोर्ट- शेखर

बोकारो जिले के कथारा ओपी थाना अंतर्गत बांध बस्ती क्षेत्र में खनन विभाग की टीम ने अवैध कोयला भंडारण पर बड़ी कार्रवाई की। जिला उपायुक्त के निर्देश पर खनन पदाधिकारी के मार्गदर्शन में यह छापेमारी की गई, जिसमें करीब 30 टन अवैध कच्चा कोयला जब्त किया गया।

खनन विभाग की सख्ती

खनन टीम ने सामुदायिक भवन के पास परती जमीन पर जमा अवैध कोयले को बरामद कर लिया और उसे कथारा ओपी थाने को सौंपते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई।

अधिकारियों की मौजूदगी

इस अभियान में खनन निरीक्षक सीताराम टुडू, स.अ.नि श्री कृष्णानंद पाठक, कथारा ओपी थाना पुलिस और स्थानीय पुलिस बल शामिल रहे।

खनन पदाधिकारी का बयान

जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि यह छापेमारी अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए की गई थी और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,

CG TOP 10: विकास परियोजनाओं से लेकर हाईकोर्ट के फैसले तक

1. CG TOP 10: जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ के विकास कार्यों की