,

Michael Jackson Biopic: माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

Michael Jackson Biopic

Michael Jackson Biopic: म्यूजिक की दुनिया के सबसे बड़े आइकन माइकल जैक्सन की जिंदगी अब बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। उनकी मोस्ट अवेटेड बायोपिक फिल्म ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। ट्रेलर देखने के बाद फैंस काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं और फिल्म को लेकर उनकी एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है।

ट्रेलर की शुरुआत दमदार लाइन से होती है –
“You are confident. You are strong. You are beautiful. You are the greatest of all time…”
और यहीं से शुरू होती है किंग ऑफ पॉप की वो कहानी, जिसने पूरी दुनिया में म्यूजिक और पॉप कल्चर की परिभाषा बदल दी।

Michael Jackson Biopic: बचपन से सुपरस्टार बनने तक की जर्नी

फिल्म के ट्रेलर में माइकल जैक्सन के बचपन, Jackson 5 के साथ म्यूजिक की दुनिया में कदम रखने से लेकर एक ग्लोबल सुपरस्टार बनने तक की पूरी यात्रा को बेहद प्रभावशाली अंदाज में दिखाया गया है। माइकल के आइकॉनिक डांस मूव्स, स्टेज परफॉर्मेंस और सुपरहिट गानों की झलक फैंस को पुराने सुनहरे दिनों की याद दिला देती है।

Michael Jackson Biopic

भतीजे जाफर जैकसन ने निभाया माइकल का किरदार

इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि माइकल जैक्सन का किरदार उनके भतीजे जाफर जैकसन निभा रहे हैं। ट्रेलर में जाफर अपने चाचा की आवाज, स्टाइल और बॉडी लैंग्वेज में पूरी तरह ढले नजर आते हैं। फैंस का कहना है कि जाफर ने माइकल के किरदार को पूरे दिल और सम्मान के साथ निभाने की कोशिश की है।

पर्सनल लाइफ और शोहरत की कीमत भी दिखेगी

‘माइकल’ सिर्फ एक म्यूजिक आइकन की कहानी नहीं है, बल्कि इसमें माइकल जैक्सन की पर्सनल लाइफ, परिवार से जुड़ा दबाव और शोहरत की कीमत को भी दिखाया गया है, जो इस फिल्म को और ज्यादा इमोशनल और रियल बनाता है।

Michael Jackson Biopic

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म को मशहूर डायरेक्टर एंटोनी फुक्वा डायरेक्ट कर रहे हैं। मेकर्स के मुताबिक, यह फिल्म माइकल जैक्सन को एक स्टार नहीं, बल्कि एक इंसान के तौर पर पेश करेगी।
‘माइकल’ 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसे IMAX में भी दिखाया जाएगा।

Michael Jackson Biopic

Michael Jackson Biopic: ट्रेलर ने बनाया रिकॉर्ड

ट्रेलर ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे सिर्फ 11 घंटे में 2.1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

फैंस अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं उस दिन का, जब किंग ऑफ पॉप की ये अनकही कहानी बड़े पर्दे पर जिंदा होगी।

H-1B वीजा पर ट्रंप का नया शिकंजा, 1 लाख डॉलर फीस और सख्त निगरानी से भारतीयों की बढ़ी चिंता

H-1B : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा कार्यक्रम

Greenland में बढ़ेगी अमेरिकी सैन्य मौजूदगी, डेनमार्क से हुआ समझौता; ट्रंप बोले- सुरक्षा पर रहेगा स्थायी नियंत्रण

Greenland: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मध्यप्रदेश में अब तक

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: शनिवार, 19 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Tatarpur Crime News: तातारपुर में अपराध की साजिश नाकाम, कट्टा-जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

भागलपुर, बिहार। Tatarpur Crime News के तहत तातारपुर थाना क्षेत्र में पुलिस