,

Dhurandhar 2 Teaser: आज दोपहर 12:12 बजे होगा धमाका….आदित्य धर-रणवीर सिंह ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

- Advertisement -
Ad imageAd image
Dhurandhar 2 Teaser

Dhurandhar 2 Teaser: बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक आदित्य धर और अभिनेता रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक ही जैसा रहस्यमय पोस्ट शेयर कर धुरंधर 2 के टीजर रिलीज का हिंट दिया है। दोनों के इस पोस्ट ने फैंस में उत्सुकता बढ़ा दी है और अब सोशल मीडिया पर टीजर की चर्चा जोर पकड़ रही है।

Dhurandhar 2 Teaser: रणवीर सिंह और आदित्य धर ने शेयर किया एक ही पोस्ट

सोमवार की रात रणवीर सिंह, आदित्य धर और जियो स्टूडियोज़ ने काले बैकग्राउंड वाले पोस्ट शेयर किए, जिनमें “कल दोपहर 12:12 बजे” लिखा था। यह पोस्ट पुराने धुरंधर फॉन्ट में है और फैंस को संकेत दे रहा है कि आज यानी 3 फरवरी 2026 को दोपहर 12:12 बजे टीजर रिलीज हो सकता है।

Dhurandhar 2 Teaser

ओटीटी पर धुरंधर की धूम
सिनेमाघरों में सफल प्रदर्शन के बाद, धुरंधर को 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर ओटीटी रिलीज किया गया। हालांकि फिल्म का रन टाइम लगभग 9 मिनट कम कर दिया गया, इसके बावजूद फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर नंबर वन की पोज़िशन हासिल की और पाकिस्तान सहित कई देशों में दर्शकों का ध्यान खींचा।

Dhurandhar 2 Teaser: धुरंधर 2 और बॉक्स ऑफिस टकराव

धुरंधर पार्ट 2 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उसी दिन यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी रिलीज होने वाली है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर टकराव की संभावना है। आदित्य धर ने पुष्टि की है कि रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं होगा।

यह खबर भी पढ़ें: RAMAYANA: 4000 करोड़ में बन रही रामायण की तुलना आदिपुरूष से करना गलत है: अरुण गोविल

Dhurandhar 2 Teaser: धुरंधर की स्टार कास्ट

धुरंधर में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, गौरव गेरा, राकेश बेदी और दानिश पंडोर भी शामिल हैं। पहला भाग 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था और 1300 करोड़ से अधिक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया।

Maha Rudrabhishek Jamtara : सावन में शिवमय हुआ जामताड़ा, महा रुद्राभिषेक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Maha Rudrabhishek Jamtara : जामताड़ा के न्यू टाउन स्थित

Kotwar Strike Khairagarh : कोटवार नियुक्ति में नियमों की अनदेखी का आरोप, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कोटवार

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Kotwar Strike Khairagarh : खैरागढ़ जिले में कोटवार नियुक्ति