,

RAMAYANA: 4000 करोड़ में बन रही रामायण की तुलना आदिपुरूष से करना गलत है: अरुण गोविल

RAMAYANA

RAMAYANA: नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है। करीब 4000 करोड़ रुपये के बजट में बन रही इस फिल्म की तुलना जहां फिल्म ‘आदिपुरुष’ और रामानंद सागर की पुरानी टीवी रामायण से की जा रही है, वहीं अब टीवी के राम यानी अरुण गोविल ने इस पर खुलकर अपनी राय रखी है और तुलना को गलत बताया है।

RAMAYANA

RAMAYANA: राम के किरदार पर क्या बोले अरुण गोविल

मीडिया से बातचीत में अरुण गोविल ने कहा कि तुलना तभी होती है, जब किसी किरदार का एक मानक पहले से तय हो चुका हो। उनके अनुसार, यदि कोई भगवान का किरदार निभा रहा है तो उसका लुक, आचरण और प्रस्तुति उस गरिमा के अनुरूप होनी चाहिए, ताकि दर्शक उसे देखकर दिव्यता महसूस कर सकें।

RAMAYANA

गौरतलब है कि अरुण गोविल इस फिल्म में भगवान राम नहीं, बल्कि राजा दशरथ का किरदार निभा रहे हैं, जबकि राम के रूप में रणबीर कपूर नजर आएंगे। फिल्म में यश और साई पल्लवी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

‘आदिपुरुष’ से तुलना पर साफ इनकार
अरुण गोविल ने ‘रामायण’ की तुलना ‘आदिपुरुष’ से किए जाने को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों फिल्मों की सोच, विजन और प्रस्तुति बिल्कुल अलग है, इसलिए इन्हें एक ही तराजू में नहीं तौला जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि ‘आदिपुरुष’ बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी।

RAMAYANA

RAMAYANA: दो भागों में रिलीज होगी रामायण

फिल्म दो हिस्सों में आएगी। पहला भाग इस साल दिवाली पर रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग अगले साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा।

RAMAYANA: दर्शकों की बढ़ी उत्सुकता
भव्य बजट, बड़े कलाकार और पौराणिक विषय के कारण फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। अब देखना होगा कि यह फिल्म अपेक्षाओं पर कितनी खरी उतरती है।

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरं.. 1. मानसून की रफ्तार थमी,…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 3 दिन से पेड़…

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…