,

Mathura मथुरा में रूह कंपा देने वाली घटना: दंपति ने तीन मासूम बच्चों संग खाया जहर, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image
Mathura

रिपोर्ट, खन्ना सैनी

Mathura (महावन): उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। महावन थाना क्षेत्र के गांव खप्परपुर में एक किसान ने अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों के साथ जहर खाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह जब घर के अंदर पांचों के शव मिले, तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

घर के अंदर बिखरी मिलीं लाशें, दीवार पर मिला ‘सुसाइड नोट’

Mathura मृतकों की पहचान 35 वर्षीय मनीष, उनकी 32 वर्षीय पत्नी सीमा, 5 वर्षीय बेटी हनी, 4 वर्षीय प्रियांशी और महज 2 साल के बेटे पंकज के रूप में हुई है। पुलिस जब घर के अंदर दाखिल हुई, तो रसोई की दीवार पर एक संदेश लिखा मिला: “हम स्वयं आत्महत्या कर रहे हैं।” दीवार पर लिखे इस सुसाइड नोट ने साफ कर दिया कि परिवार ने यह आत्मघाती कदम खुद उठाया है, हालांकि इसके पीछे की मुख्य वजह अभी भी रहस्य बनी हुई है।

बगल के घर में रहते थे भाई, किसी को नहीं हुई भनक

Mathura जानकारी के अनुसार, मनीष पेशे से किसान थे और उनके घर के ठीक बगल में ही उनके दो अन्य भाई सपरिवार रहते हैं। कुछ समय पहले ही मनीष के पिता का देहांत हुआ था, जिसके बाद से शायद परिवार किसी मानसिक दबाव में था। सुबह करीब 10 बजे जब घर में कोई हलचल नहीं हुई, तब जाकर घटना का पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।

पुलिस की जांच जारी: आखिर क्यों उजड़ा हंसता-खेलता परिवार?

Mathura पुलिस अधीक्षक और थाना पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। सामूहिक आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए मनीष के भाइयों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। एक साथ पांच मौतों, जिसमें तीन मासूम बच्चे शामिल हैं, ने प्रशासनिक अमले को भी झकझोर कर रख दिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Read this: Pilibhit: खाकी पर दाग! सिपाही पर युवक को बंधक बनाकर पीटने और 30 हजार की वसूली का आरोप

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर