BY: Yoganand Shrivastva
बेमेतरा, छत्तीसगढ़: राजस्व विभाग में एक बार फिर से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। जिले के कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले कर दिए गए हैं, जिससे विभाग में हलचल मच गई है।
Contents
राजाराम लहरे हटे, जयंत पटले को मिली जिम्मेदारी
जिला मुख्यालय के प्रभारी तहसीलदार पद से राजाराम लहरे को हटाया गया है। उनकी जगह अब जयंत पटले को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। महज 15 दिन पहले ही लहरे को यह पदभार सौंपा गया था, लेकिन नए आदेश के तहत उन्हें हटाते हुए पटले को प्रमुख जिम्मेदारी दी गई है।

अन्य अधिकारियों के भी हुए तबादले
- बलराम तंबोली, जो कि वर्तमान में जिला कार्यालय में पदस्थ हैं, उन्हें अब देवकर का तहसीलदार नियुक्त किया गया है।
- वहीं, सरिता मढ़रिया, जो कि तहसीलदार के पद पर कार्यरत थीं, उन्हें अब भिभोरी स्थानांतरित किया गया है।
सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द नई जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक स्तर पर इस फेरबदल को कार्यप्रणाली में गति और प्रभावशीलता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
पाक रेंजर गिरफ्तार! LoC पर रातभर गोलीबारी, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब…यह भी पढ़े





