,

महिमा चौधरी की बेटी एरियाना का वीडियो वायरल: स्कूल ड्रेस में दिखाई क्यूट अदाएं, फैंस बोले- ‘छोटी महिमा लौट आई’

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

बॉलीवुड में इन दिनों स्टारकिड्स की खूब चर्चा है। इनमें से एक नाम है महिमा चौधरी की बेटी एरियाना चौधरी का, जो बिना किसी फिल्म के ही सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक प्यारा वीडियो साझा किया है, जिसने इंटरनेट पर फैंस का दिल जीत लिया।

स्कूल ड्रेस में दिखीं एरियाना

एरियाना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्कूल के दिनों का एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह नीली यूनिफॉर्म पहनकर अपने एक सहपाठी के साथ पंजाबी गाने ‘कंगना तेरा नी’ पर झूमती नजर आ रही हैं। वीडियो में पीछे से एक शख्स उनके हाथ से फोन खींच लेता है, लेकिन एरियाना मुस्कुराते हुए अपनी क्यूटनेस दिखाने से नहीं चूकतीं।

फैंस बोले – ‘छोटी महिमा’

वीडियो के नीचे कमेंट्स की बाढ़ आ गई। किसी ने लिखा – ‘मम्मी का छोटा रूप’, तो किसी ने कहा – ‘एरियाना हूबहू महिमा चौधरी जैसी लगती हैं।’ अभिनेता नावेद जाफरी ने भी कमेंट करते हुए लिखा – ‘छोटी महिमा।’ एक फैन ने तो यहां तक कह दिया कि ‘हम परदेस फिल्म का सीक्वल चाहते हैं, जिसमें बेटी वही रोल निभाए।’

एरियाना की नैचुरल चार्म से फिदा हुए लोग

फैंस का कहना है कि एरियाना में वही मासूमियत और शालीनता है, जो उनकी मां महिमा चौधरी में दिखाई देती थी। जब भी वह कैमरे के सामने आती हैं, उनकी मुस्कुराहट और ग्लोइंग पर्सनैलिटी लोगों का ध्यान खींच लेती है। कुछ यूजर्स ने तो उन्हें ‘भारतीय सेलेना गोमेज’ तक कहा।

अभी फिल्मों से दूर, लेकिन चर्चा में कायम

भले ही एरियाना ने अभी तक बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन उनकी लोकप्रियता किसी अभिनेत्री से कम नहीं है। मार्च में जब वह अपनी मां के साथ इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की फिल्म ‘नादानियां’ के प्रीमियर पर पहुंचीं, तो सभी की निगाहें उन पर टिक गई थीं। हाल ही में उनकी मां महिमा चौधरी ने उनकी ग्रैजुएशन डे की तस्वीरें भी साझा की थीं, जिन पर भी फैंस ने खूब प्यार बरसाया।

फैंस की उम्मीद – जल्द फिल्मों में दिखें एरियाना

एरियाना की बढ़ती फैन फॉलोइंग और उनका आत्मविश्वास इस बात का संकेत है कि जब भी वह फिल्मों में कदम रखेंगी, अपनी मां की तरह दर्शकों के दिलों पर राज करेंगी। फिलहाल, उनकी सादगी और क्यूटनेस सोशल मीडिया पर छाई हुई है, और लोग उन्हें अगली जनरेशन की ‘ड्रीम गर्ल’ कहने लगे हैं।

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से