कोरबा: हेम्स कंपनी के मजदूरों का काम बंद हड़ताल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Korba: Workers of Hems Company go on strike

रिपोर्टर: उमेश डहरिया

एसईसीएल दीपका क्षेत्र में संचालित हेम्स ठेका कंपनी के मजदूरों ने काम बंद कर आज सुबह से ही जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर नाराज मजदूरों ने एनटीपीसी जाने वाली रेक को करीब 7 घंटे तक रोककर विरोध दर्ज किया

कंपनी पर वादाखिलाफी का आरोप

प्रदर्शनकारी मजदूरों ने आरोप लगाया कि पूर्व में कंपनी और दीपका प्रबंधन के साथ हुई बैठक में सात मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन आज तक उन मांगों को लागू नहीं किया गया। मजदूरों का कहना है कि हेम्स कंपनी वादे के खिलाफ काम कर रही है, जिससे मजदूरों में भारी असंतोष है।

अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

मजदूरों ने कंपनी के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा करते हुए कहा है कि जब तक सभी मांगे पूरी नहीं की जातीं, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने दीपका प्रबंधन और हेम्स कंपनी दोनों को पहले ही सूचित किया था, बावजूद इसके कोई अधिकारी वार्ता के लिए नहीं पहुंचा

अधिकारियों की बेरुखी से आक्रोशित मजदूर

घंटों तक चले प्रदर्शन के बावजूद कंपनी का कोई भी अधिकारी मजदूरों से बात करने नहीं पहुंचा, जिससे मजदूरों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।

प्रमुख मांगे:

  1. पूर्व सहमति अनुसार मजदूरी का भुगतान
  2. बोनस और सुविधाओं का नियमित वितरण
  3. सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था
  4. स्थायी नियुक्ति प्रक्रिया
  5. स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार
  6. काम के घंटे तय करना
  7. पीएफ व ईएसआई जैसी श्रमिक योजनाओं का पालन

Pithampur: परिवार में शादी के दौरान विवाद, पड़ोसी ने घर में घुसकर महिलाओं और दुल्हन पर किया हमला

संवाददाता: सुनील ठोसरे Pithampur औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर के सागौर थाना क्षेत्र अंतर्गत

Ambikapur: मैनपाट में अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन, भारी पुलिस बल के बीच चला बुलडोजर

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित मैनपाट क्षेत्र में

Stray Cattle Terror : पौड़ी में आवारा सांड़ों की लड़ाई, सड़कों पर लगता है घंटों जाम

रिपोर्ट: मुकेश बछेती Stray Cattle Terror : मंडल मुख्यालय पौड़ी में इन

PMGSY Phase 4 : एमसीबी जिले में 56 नई सड़कों का भूमिपूजन, CM विष्णु देव साय वर्चुअली जुड़े

संवाददाता: अविनाश चंद्र PMGSY Phase 4 : छत्तीसगढ़ में ग्रामीण कनेक्टिविटी को

Koriya: सागौन प्लांटेशन में लगी भीषण आग, भारी नुकसान की आशंका

Report by: Chandrakant Pargir Koriya: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर परिक्षेत्र

Rajya Sabha: सिंधी समाज की पुकार, हमें भी दो टिकट

Rajya Sabha: रीवा से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता दिलीप थारवानी एडवोकेट ने

Fatehabad: फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल 10वें दिन जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Report by: Sunil Kumar Fatehabad: हरियाणा के फतेहाबाद में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों

GoldSilverPriceToday : सोने-चांदी में हल्की तेजी, जानें अपने शहर के ताजा रेट

GoldSilverPriceToday नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह सोने और चांदी की कीमतों में मामूली