रिपोर्ट- राजेश साहु
BY- ISA AHMAD
बालोद (छत्तीसगढ़)।
बालोद जिले में लगातार बारिश का दौर जारी है। बीती रात गरज और बारिश के साथ जिले के कई इलाकों में जल स्तर बढ़ गया है। डौंडीलोहारा ब्लॉक के आखिरी छोर में बसे तुमडीकसा ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम लमती में खरखरा नदी पर बने पुल से आवागमन बंद हो गया है।
लमती गांव में स्थिति गंभीर
लमती पुल के ऊपर पानी 3 फीट से अधिक तेज बहाव के साथ बह रहा है, जिससे ग्रामीण गांव में कैद हो गए हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों को दो दिनों से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है, और स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।
जलाशयों का जल स्तर बढ़ा
बालोद जिले के तांदुला, गोंदली और खरखरा जलाशयों का जल स्तर भी लगातार बढ़ रहा है। तांदुला जलाशय में क्षमता से 0.70 प्रतिशत अधिक जलभराव दर्ज किया गया है, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।





