,

खानपुर: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों और पत्थरों…

Khanpur: A minor dispute took a violent turn, people used sticks and stones...

रिपोर्ट- सुनील कुमार

खानपुर, 19 मार्च: हरिद्वार जिले के खानपुर क्षेत्र के ग्राम थिथोल्ला में छोटी सी कहासुनी बड़े विवाद में बदल गई। गांव के एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया गया।

कैसे बढ़ा विवाद?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में गहमागहमी हुई और जल्द ही मामला हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

इस विवाद के दौरान एक व्यक्ति का हथियार लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही लंढौरा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में गश्त बढ़ा दी गई है।

शांति बनाए रखने की अपील

पुलिस प्रशासन ने गांव के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और किसी भी तरह की अफवाह न फैलाने की चेतावनी दी है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और जल्द ही दोषियों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

सौरभ की हत्या: पत्नी के माता-पिता ने कहा – ‘हमारी बेटी ने खोया जीने का हक!

मथुरा: हैरान करने वाला इलाज: युवक ने यूट्यूब देखकर खुद किया पेट का ऑपरेशन