,

Khairagarh News : कलेक्टरेट में आत्मदाह की कोशिश, प्रशासन की सतर्कता से बची जान

- Advertisement -
Ad imageAd image
Khairagarh News

रिपोर्ट – खिलेश वर्मा

Khairagarh News : खैरागढ़ कलेक्टरेट परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अधेड़ व्यक्ति ने कथित तौर पर न्याय न मिलने से क्षुब्ध होकर आत्मदाह का प्रयास किया। व्यक्ति ने खुद पर मिट्टी तेल डाल लिया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की सतर्कता से समय रहते उसे रोक लिया गया, जिससे एक बड़ी घटना टल गई।

Khairagarh News : घटना में व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Khairagarh News :पीड़ित की पहचान शीतलाल निर्मलकर, निवासी कटंगी, गंडई के रूप में हुई है। शीतलाल का आरोप है कि उसे गांव से सामाजिक रूप से बहिष्कृत कर दिया गया है। इस संबंध में उसने कई बार प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक किसी भी स्तर पर समाधान नहीं हुआ।

Khairagarh News : पीड़ित का कहना है कि लगातार गुहार लगाने के बावजूद जब उसकी बात नहीं सुनी गई, तो वह मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गया। इसी हताशा और निराशा में उसने कलेक्टरेट परिसर में आत्मदाह जैसा खतरनाक कदम उठाने की कोशिश की।

Khairagarh News : घटना के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर स्थिति को संभालते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं प्रशासनिक अमला भी गांव से बहिष्कार के आरोपों और पूर्व में की गई शिकायतों की जांच में जुट गया है।

यह घटना एक बार फिर प्रशासनिक व्यवस्था और न्याय प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करती है कि आखिर एक फरियादी को अपनी बात रखने के लिए इस हद तक क्यों जाना पड़ता है।


Read More कवर्धा में ऑनलाइन सट्टा संचालक गिरफ्तार

MP Investment : मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान-डॉ. मोहन यादव

MP Investment : नई दिल्ली में हुई एनआईसीडीआईटी की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी

Ariha Pangambam ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

Ariha Pangambam: भारत की युवा जिम्नास्ट अरिहा पंगंबम ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप

Indonesia में भूकंप से 53 मौतें, 995 आफ्टरशॉक से दहशत; घर छोड़ने को मजबूर लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने

NHM Employees Demand : NHM कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

NHM Employees Demand : उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी

Mecca Defence Pact पर ट्रंप के बयान से पाकिस्तान खुश, शहबाज शरीफ ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ

Mecca Defence Pact: मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड