,

कैबिनेट के अहम फैसले: अनाथ बच्चों को हर महीने 4000 रुपये, किसानों के लिए बढ़ेगी सब्सिडी; पन्ना के हीरे को मिला GI टैग

- Advertisement -
Ad imageAd image
Key Cabinet decisions: Orphaned children will receive Rs 4,000 per month, increased subsidies for farmers, and Panna diamonds receive a GI tag.

भोपाल: मध्यप्रदेश मंत्रालय में आज राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ कैबिनेट बैठक की शुरुआत हुई। बैठक के बाद सरकार के प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री डॉ. राजेंद्र शुक्ला ने पत्रकारों को महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी।

अनाथ बच्चों को हर महीने 4000 रुपये आर्थिक सहायता

कैबिनेट ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश के 33,346 अनाथ बच्चों को प्रति माह 4,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने को मंजूरी दी है। योजना के तहत केंद्र सरकार 60% और राज्य सरकार 40% योगदान देगी। इस मद में 1,022 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह सहायता बच्चों की परवरिश, पोषण और शिक्षा को ध्यान में रखते हुए दी जाएगी।

किसानों को बढ़ी सब्सिडी, सोलर पंप का मिलेगा लाभ

कैबिनेट में किसानों की सब्सिडी बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। ऊर्जा विभाग ने वित्त विभाग को अपना प्रस्ताव भेजकर कहा था कि अस्थायी बिजली कनेक्शन वाले किसानों को सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएं, उनकी मोटर की क्षमता के अनुसार सोलर पंप दिए जाएंगे। प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए स्थायी, सस्ती और पर्यावरण–अनुकूल ऊर्जा मिलेगी।

एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: आएगा 15,996 करोड़ का निवेश

13 नवंबर, इंदौर में आयोजित एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 में आईटी, ड्रोन, एयरोस्पेस सहित कई क्षेत्रों में निवेश पर चर्चा हुई। इस कार्यक्रम के माध्यम से 15,996 करोड़ रुपये के निवेश का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इससे प्रदेश में 64,085 रोजगार के अवसर बनेंगे। जनजातीय गौरव दिवस पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर बड़वानी, जबलपुर, आलीराजपुर सहित सभी जिलों में विशेष आयोजन हुए। जनजातीय संस्कृति और इतिहास से जुड़े कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

भावान्तर योजना के तहत समर्थन मूल्य और मॉडल रेट का अंतर सीधे किसानों को दिया जा रहा है। पिछले 𝟏𝟓 दिनों में 𝟏.𝟑𝟑 लाख किसानों को ₹𝟐𝟑𝟑 करोड़ की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। मंडियों में खरीदी जारी है, जिससे किसानों को बड़ा लाभ मिल रहा है।

नारी सशक्तिकरण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत अब तक लाड़ली बहनों को ₹44 हजार 900 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की जा चुकी है।

पन्ना के हीरे को मिला GI टैग

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के हीरे को GI (Geographical Indication) Tag मिलने पर सरकार ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया। GI टैग से स्थानीय कारीगरों और युवाओं को नए रोजगार अवसर मिलेंगे। पन्ना का हीरा अब अंतरराष्ट्रीय पहचान के साथ बाजार में अपनी अलग जगह बनाएगा।

Ariha Pangambam ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

Ariha Pangambam: भारत की युवा जिम्नास्ट अरिहा पंगंबम ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप

Indonesia में भूकंप से 53 मौतें, 995 आफ्टरशॉक से दहशत; घर छोड़ने को मजबूर लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने

NHM Employees Demand : NHM कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

NHM Employees Demand : उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी

Mecca Defence Pact पर ट्रंप के बयान से पाकिस्तान खुश, शहबाज शरीफ ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ

Mecca Defence Pact: मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड

Raipur Car Accident: नया रायपुर में तेज रफ्तार दो कारों की भिड़ंत

Raipur Car Accident: रायपुर के नया रायपुर में मंडी बोर्ड के पास

Smart Meter Protest Khairagarh: स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीणों का चक्काजाम

Smart Meter Protest Khairagarh : खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र के उदयपुर

बीजेपी से अलग हुए Shehzad Poonawalla, राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा

Shehzad Poonawalla: भारतीय जनता पार्टी को लेकर बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई