Katihar : कुर्सेला पुलिस ने 2.88 लाख नौशादर टैबलेट किए जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Katihar

Report by: Manoj Kumar, Edit by: Priyanshi Soni

Katihar : बिहार के कटिहार कुर्सेला थाना पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अयोध्यागंज बाजार स्थित एक गोदाम पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नौशादर टैबलेट बरामद की है।

Katihar : 72 बोरे में 1800 किलो टैबलेट जब्त

पुलिस के अनुसार गोदाम से कुल 72 बोरे बरामद किए गए, जिनमें करीब 1800 किलोग्राम वजन की नौशादर टैबलेट रखी हुई थी। जब्त की गई टैबलेट की कुल संख्या लगभग 2 लाख 88 हजार बताई गई है।

Katihar : दो आरोपी गिरफ्तार

Katihar

इस मामले में पुलिस ने अयोध्यागंज बाजार निवासी अजय कुमार गुप्ता (पिता- सीताराम गुप्ता) और सुमित गुप्ता (पिता- अजय गुप्ता) को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

Katihar : नशीले पदार्थ बनाने में होता है उपयोग

पुलिस ने बताया कि नौशादर का उपयोग शराब और अन्य नशीले पदार्थ बनाने में किया जाता है। बरामदगी को अवैध गतिविधियों से जोड़कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Katihar : आगे की कार्रवाई जारी

कुर्सेला पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

Read also: Bhagalpur : मध्य विद्यालय जगदीशपुर में गूंजा विज्ञान का स्वर: अंतरराष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस पर विशेष आयोजन

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को